
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 122.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 31;zeissColor: bright;
जैसलमेर शहर के गांधी चौक में शुक्रवार को मोहल्ला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में स्थानीय नागरिकों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को खुलकर रखा। बैठक में आवारा श्वानों व पशुओं की बढ़ती संख्या, सीवरेज ओवरफ्लो और गंदगी जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। बैठक में मूलसिंह, दलपत सिंह, नवीन आचार्य, कुंदनलाल वाधवानी, गजेंद्र लीलावत एवं तरुण वाधवानी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हो पाया है।
क्षेत्रवासी मूलसिंह ने बताया कि मोहल्ले में आवारा श्वानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भय का माहौल बना रहता है। सुबह और शाम के समय राहगीरों को विशेष परेशानी होती है। उन्होंने आवारा श्वानों की धरपकड़ की मांग उठाई। दलपतसिंह ने नायक मोहल्ले में बार-बार सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नवीन आचार्य ने अमरसागर प्रोल के बाहर आवारा पशुओं के जमावड़े की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि पशुओं के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, खासकर रात के समय।
बैठक में मौजूद नागरिकों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए, सीवरेज लाइनों की समय पर सफाई हो और आवारा पशुओं व श्वानों के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक के माध्यम से नागरिकों ने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचेगी और समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
Published on:
06 Feb 2026 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
