7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण, पहुंचे थाने.. की खुलासे की मांग

रामदेवरा क्षेत्र के पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण शनिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष और रामदेवरा ग्राम पंचायत सरपंच के साथ रामदेवरा पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी से चोरी की सभी छोटी-बड़ी घटनाओं के खुलासे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

2 min read
Google source verification

रामदेवरा क्षेत्र के पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण शनिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष और रामदेवरा ग्राम पंचायत सरपंच के साथ रामदेवरा पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी से चोरी की सभी छोटी-बड़ी घटनाओं के खुलासे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। चोरी की घटनाओं के खुलासे साथ ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की। जानकारी के अनुसार शनिवार को रामदेवरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने रामदेवरा पुलिस थाना पहुंच थाना प्रभारी खेताराम से चोरी के हर छोटे मोटे मामले के खुलासे की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से रामदेवरा ग्राम पंचायत के सरपंच समंदर सिंह तंवर और व्यापार संघ अध्यक्ष आसुसिंह तंवर ने थाना प्रभारी खेताराम से भेंट करके चोरियों के खुलासे की मांग करते हुए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का आग्रह किया।

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए चोरी की छोटी मोटी सभी वारदात के खुलासे की मांग की है। इस बारे में ग्रामीणों में उपस्थित खेताराम ओड ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह में छोटी बड़ी एक दर्जन चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को परेशान करके रख दिया। ग्रामीणों के घर से हर छोटी मोटी वस्तुएं,नकदी गायब हो रही है। थाने जाते है तो मामला दर्ज तक नहीं किया जाता है। पिछले दिनों रहवासी घर से चोरी होने के बाद थाने में रिपोर्ट दी। उसके बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। न मामला दर्ज किया जाता है और पुलिस की ओर से कोई खुलासा नहीं किए जाने से ग्रामीणों और दुकानदारों में रोष है। इस दौरान व्यापारी सहीराम बिश्नोई, महेंद्रसिंह तंवर, वार्ड पंच रामदयाल ओड, सामाजिक कार्यकर्ता खेताराम ओड सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रात्रि गश्त बढाएंगे

चोरी की छोटी घटनाओं को लेकर शनिवार को सरपंच, व्यापार संघ अध्यक्ष और ग्रामीण थाने आए थे। उनसे बात हुई। चोरी के मामले की जल्दी ही कार्रवाई करेंगे। रात्रि गश्त कस्बे के भीतर और ग्रामीण क्षेत्र में होती है। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा।

  • खेताराम, थाना प्रभारी, पुलिस थाना रामदेवरा।