
फोटो पत्रिका
जालोर। लेटा गांव में मानव खोपड़ी मिलने के बाद मौके पर जमघट लग गया। मामले के अनुसार रविवार को गांव में मौत होने पर शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे थे। इस दौरान वहां एक खोपड़ी नजर आई। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव वालों के अनुसार यह मानव खोपड़ी लेटा गांव के मेघवाल समाज की श्मशान भूमि में पाई गई।
जिस स्थान पर खोपड़ी मिली, वहां पहले एक समाधि बनी हुई थी, लेकिन अब वह खुदी हुई अवस्था में मिली है। इससे श्मशान भूमि में छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि व्यक्ति ने कब्र खोदकर अवशेष बाहर निकाले हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक या संदिग्ध गतिविधि की आशंका जताई है। श्मशान भूमि में इस तरह की हरकत को लेकर लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही खोपड़ी समेत अन्य अवशेषों को पुन: दफना दिया गया। पुलिस के अनुसार करीब दो माह पूर्व गांव के किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसे दफनाया गया था।
सीआई रामेश्वर भाटी ने बताया कि श्मशान घाट में खोपड़ी मिलने की इत्तला मिली थी। जाब्ता पहुंचा, उससे पहले ही समाज के लोगों ने पुन: उसे दफना दिया था। बताया जा रहा है करीब 2 माह पूर्व गांव के किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसे दफनाया गया था। मामले के बारे में जांच की जा रही है।
Published on:
01 Feb 2026 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
