6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में पिंकी की मौत के बाद दादी का रो-रो कर बुरा हाल; बोलीं- उसका मुस्कुराता चेहरा…

UP News: अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में पिंकी की मौत के बाद उसकी दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिंकी के पिता का कहना है कि पता नहीं पिंकी कहां चली गई।

2 min read
Google source verification
after pinky death in plane crash with ajit pawar her grandmother was inconsolable know she said

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में पिंकी की मौत के बाद दादी का रो-रो कर बुरा हाल। फोटो सोर्स- Video Grab

UP News: महाराष्ट्र के पुणे में हुए विमान हादसे में जौनपुर की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हो गई। इस हादसे में डिप्टी CM अजित पवार भी मौजूद थे। अपने पति सोम विंकर सैनी के साथ पिंकी पुणे में रहती थीं। एलएंडटी कंपनी में सोम इंजीनियर हैं। हादसे के बाद पिंकी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jaunpur News: वाराणसी में किया जाएगा अस्थियों का विसर्जन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पिंकी के माता-पिता पुणे पहुंच गए। पिंकी के पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटी के शव को पुणे स्थित उनके घर लाया गया है और अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों को पुणे आने से मना किया गया है। अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों का विसर्जन वाराणसी में किया जाएगा।

Uttar Pradesh News: पिंकी की दादी का रो-रो कर बुरा हाल

पिंकी के पिता शिवकुमार अपने परिवार के साथ पिछले कई सालों से मुंबई के वर्ली इलाके में रह रहे हैं, जबकि जौनपुर में परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। पिंकी की मौत की खबर मिलते ही जौनपुर स्थित उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घर से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। पिंकी की 80 साल की दादी महाराजी इस हादसे से बेहद दुखी हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Jaunpur: 'पता नहीं पिंकी कहां चली गई'

पिंकी की दादी का कहना है, '' अपनी बेटी के ससुराल में मैं तो सुबह मंदिर गई थी। इसी दौरान गांव के लोगों से हादसे की खबर मिली। इसके बाद मैंने अपने बेटे, यानी पिंकी के पिता को फोन किया। वह उस वक्त पुणे में ही था। फोन पर वह बहुत रो रहा था। बस इतना ही कह पाया कि पता नहीं पिंकी कहां चली गई और फिर उसने फोन रख दिया।”

Plane Crash: बुधवार को हुआ बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा

पिंकी की दादी ने कहा कि हादसे के बाद से उनका बेटा बिल्कुल टूट गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पोती बहुत खुशमिजाज थी। उसका मुस्कुराता हुआ चेहरा बार-बार आंखों के सामने आ रहा है। बुढ़ापे में ऐसा दुख देखना बाकी था, यह कभी सोचा नहीं था,” कहते हुए दादी फूट-फूटकर रो पड़ीं। गौरतलब है कि बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान डिप्टी CM अजित पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और क्रू मेंबर पिंकी माली समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।