
पिंकी माली अपने पति के साथ(
हाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों में चंदवक क्षेत्र के भैंसा गांव की पिंकी माली (29) भी शामिल हैं। वह विमान में फ्लाइट अटेंडेंट थीं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पिंकी के छोटे भाई करन ने फोन कर बताया कि दीदी अब नहीं रहीं। इसके बाद परिवार को पूरे हादसे की जानकारी मिली।
पिंकी के ताऊ चंद्रभूषण माली ने बताया कि पिंकी अपने पति के साथ मुंबई के वर्ली, सेंचुरी क्वार्टर इलाके में रहती थीं। उनके पति पुणे की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं।
चंद्रभूषण गांव में रहकर माली का काम करते हैं। उन्होंगे आंसू पोछते हुए बताया कि कि पिंकी बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी। करीब ढाई महीने पहले ही वह गांव घूमने आई थीं।
पिंकी की बड़ी बहन प्रीति माली मुंबई के एक नामचीन अस्पताल में नर्स हैं, जबकि छोटा भाई करन पढ़ाई कर रहा है। पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है।
घरवाले पिंकी को प्यार से "दीपा" कहकर बुलाते थे। पिंकी के पिता शिवकुमार माली बचपन से मुंबई में रह रहे हैं। वे वहां राजनीति में सक्रिय हैं और आजीविका के लिए टैक्सी चलाते हैं।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने बताया कि तीन महीने पहले ही मुंबई में उनकी पिंकी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि पिंकी जौनपुर से जुड़े लोगों से मिलकर बेहद खुश रहती थीं और उनसे आत्मीय संबंध थे।
पिंकी के दादा बाबूराम मुंबई की एक मिल में काम करते थे। अप्रैल 2021 में बीमारी के चलते 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। इसी कारण पिंकी की शादी टाल दी गई थी। बाद में नवंबर 2021 में मुंबई में ही उनकी शादी बस्ती के सोविकर सैनी से हुई थी।
Published on:
29 Jan 2026 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
