8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar: शादी की खुशियां मातम में बदली; रात को छोटे भाई की शादी में डांस किया, सुबह हार्ट अटैक से मौत

नगर में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब दूल्हे के बड़े भाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

भाई की शादी में पत्नी के साथ डांस करता निशांत सेन। फोटो पत्रिका नेटवर्क

झालरापाटन (झालावाड़)। नगर में आयोजित एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब दूल्हे के बड़े भाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।

हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी प्रकाशचंद सेन के छोटे बेटे हिमांशु सेन की शादी का कार्यक्रम शुक्रवार रात अग्रसेन वाटिका में आयोजित किया गया था। देर रात करीब 2 बजे विवाह समारोह संपन्न होने के बाद परिजन विश्राम के लिए सो गए।

शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दूल्हे के बड़े भाई निशांत (31) की नींद खुली, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद करीब आधे घंटे बाद निशांत ने दम तोड़ दिया।

छोटे भाई की भी बिगड़ी तबीयत

निशांत की मृत्यु की खबर सुनते ही छोटे भाई हिमांशु सेन की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

परिवार में छाया मातम

परिजनों ने बताया कि निशांत के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और बेटा कृष्णा, माता-पिता, चाचा, चाची और दादी और छोटा भाई साथ रहते हैं। शादी के अगले दिन हुई आकस्मिक रूप से हुई इस घटना से उनका पूरा परिवार सदमे में हैं।