1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि दशा माता की पूजा कर रही महिलाओं को भागना पड़ा

संस्कृत स्कूल में स्थित पीपल के वृक्ष के नीचे दशामाता की पूजा कर रही महिलाओं पर आ गई आफत

less than 1 minute read
Google source verification

स्कूल परिसर में दो पीपल के पेड़ के नीचे महिलाएं पूजा कर रही थी। जिसमें एक पेड़ के नीचे पूजा करते समय अगरबत्ती जलाई तो धुएं से मधुमक्खियां उडऩे लगी और डंक मारने लगी। इससे 10 महिलाएं घायल हो गई। स्कूल परिसर से महिलाएं चिल्लाते हुए निकली।

भवानीमंडी के संस्कृत स्कूल में स्थित पीपल के वृक्ष के नीचे दशामाता की पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे करीब दस महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घायल महिलाओं ने बताया कि स्कूल परिसर में दो पीपल के पेड़ के नीचे महिलाएं पूजा कर रही थी। जिसमें एक पेड़ के नीचे पूजा करते समय अगरबत्ती जलाई तो धुएं से मधुमक्खियां उडऩे लगी और डंक मारने लगी। इससे 10 महिलाएं घायल हो गई। स्कूल परिसर से महिलाएं चिल्लाते हुए निकली।

इस दौरान दुकानदार अमित चतुर्वेदी, प्रदीप माहेश्वरी व अशोक ने दुकान से बोरियां व रजाई डालकर महिलाओं का बचाव किया। मधुमक्खियों के हमले से मंजु व्यास, नेहा शर्मा, मंगला गुप्ता, स्वाति गुप्ता, सुशीला काला, शालु गुप्ता आदि माहिलाएं घायल हुई। जिनका उपचार किया गया।