12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में एक और पति की हत्या…पत्नी ने प्रेमी को तमंचा देते हुए दिया चैलेंज, पति की हत्या करने के बाद ही मुँह दिखाना

झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर कराई थी। हत्या के दस दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification

झांसी

image

anoop shukla

Feb 11, 2026

Up news, jhansi

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पति की हत्यारोपी पत्नी

झांसी से दिल दहला देने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है, यहां एक रेलवे वेंडर की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के प्यार में पागल होकर करवा दी। इसके लिए पत्नी तमंचा भी खुद लाई। मौका पाकर प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वेंडर को गोली मारकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

पत्नी ही निकली पति की कातिल, खुलासा हुआ तो पैरों तले जमीन खिसकी

पति की लाश मिली तो पत्नी छाती पीट पीट कर रो रही थी, जिससे सभी के आंसू आ जा रहे थे। लेकिन मंगलवार को जब पुलिस ने खुलासा किया तो सभी के पैरों। तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है, तीनों को जेल भेज दिया गया। हत्या के खुलासे के बाद पत्नी ने बेधड़क बोला कि मेरे प्रेम संबंध की जानकारी मेरे पति को हो गई थी, जिससे उसको रास्ते से हटाना पड़ा।

एक फरवरी को मिली थी लाश, आधार कार्ड से हुई पहचान

बता दें कि एक फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 9 जाने वाले रास्ते पर हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों में शव पड़ा मिला था। इसकी सूचना मिलते ही SP सिटी प्रीति सिंह, CO सीटी लक्ष्मीकांत गौतम, नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाश के पास से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान जगभान कुशवाहा पुत्र सरमन के रूप में हुई।

हत्या की खबर सुन घर में मचा कोहराम, रेलवे वेंडर का करता था काम

आधार कार्ड से घर वालों को जानकारी दी गई, इसके बाद घर में कोहराम मच गया, दहाड़ें मारती हुईं पत्नी बोली कि मेरे पति जगभान 16 साल से ट्रेन में वेंडर का काम कर रहे थे। वह चेन्नई में रहते थे। कंपनी ने पुलिस वेरिफिकेशन मांगा था। इसलिए वह 28 जनवरी को घर तेरई फाटक आए थे।

यहां पुलिस वेरिफिकेशन कराया। शनिवार रात को उनको झांसी से चेन्नई की ट्रेन पकड़नी थी। गांव में जगभान की पत्नी किरन अपने दो बेटे राज (17) और अवियांश (6) और बेटी शिवानी (14) के साथ रहती थी। सास प्रेमबाई भी उनके साथ रहती हैं।

पूछताछ में सख्ती पर टूट गई पत्नी, पति की हत्या कबूली

SP सिटी प्रीति सिंह बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जगभान के सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना के खुलासे के लिए स्पेशल टीम बनाई, इस दौरान पत्नी किरन कुशवाहा पर शक के दायरे में आई। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एक साल पहले फेसबुक पर मिली, पति बना बाधा तो करा दी हत्या

पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब कुछ साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए शिवकुमार लोधी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उसका पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।

इसी से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी शिवकुमार लोधी और उसके एक दोस्त धर्मेंद्र लोधी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, और हत्या करवा दी।

पत्नी ने हीं प्रेमी को दिया था तमंचा, तीनों को पुलिस ने भेजा जेल

SP सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि किरन कुशवाहा ने ही अपने प्रेमी शिव लोधी को तमंचा दिलाया था। उसने पति के घर से निकलने की जानकारी भी प्रेमी को दी। इसके बाद आरोपियों ने जगभान को रास्ते में घेरकर गोली मार दी।

किरन ने तमंचा किससे खरीदा, पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिव लोधी, उसके साथी धर्मेंद्र लोधी और किरन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।