10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्दी का धौंस…. होटल में लेजाकर महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने किया रेप, फिर बनाया अश्लील वीडियो

UP Crime News: यूपी के झांसी में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification

झांसी

image

Anuj Singh

Feb 07, 2026

झांसी में पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप

झांसी में पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप Source- X

Jhansi Rape News: यूपी के झांसी से पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाली खबर सामने आई है। झांसी में एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज कराई है। आरोपी की प्रभारी के पद पर है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता के आरोप क्या हैं?

पीड़िता, जो नवाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है, खुद भी बिजली विभाग में काम करती थी। उसने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसकी मुलाकात अधिकारी से हुई। दोनों की जान-पहचान बढ़ी। आरोप है कि अधिकारी उसे कई बार लखनऊ ले गया। वहां होटल में उसने अपनी वर्दी की आड़ में धौंस दिखाई और पीड़िता के साथ रेप किया। उसने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने शादी का वादा किया, लेकिन कई महीनों बाद भी शादी नहीं की। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे और धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके समुदाय के खिलाफ भी टिप्पणी की, जिससे वह बहुत दुखी हुई।

पीड़िता ने कहां-कहां शिकायत की?

परेशान होकर पीड़िता ने 13 फरवरी 2025 को DIG के पास जाकर गुहार लगाई। लेकिन आरोपी ने दबाव बनाकर उस शिकायत को वापस करा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। महिला आयोग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

आयोग के निर्देश पर थाने में बीएनएस की धारा 69 (धोखाधड़ी से शारीरिक संबंध) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है और जांच जारी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। अभी आरोपी फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।