9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेली थी रीना, तभी ननदोई बना लिया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल से तंग आकर दी जान

Jhansi Crime News: यूपी के झांसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। झांसी के ब्रह्मनगर इलाके में एक 32 साल की विवाहिता रीना ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ननदोई ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करता था। […]

2 min read
Google source verification

झांसी

image

Anuj Singh

Jan 28, 2026

वीडियो वायरल की धमकी बनी मौत की वजह

वीडियो वायरल की धमकी बनी मौत की वजह

Jhansi Crime News: यूपी के झांसी से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। झांसी के ब्रह्मनगर इलाके में एक 32 साल की विवाहिता रीना ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ननदोई ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करता था। इस डर से परेशान होकर रीना ने यह कदम उठाया।

परिवार की जानकारी

रीना की शादी 13 जनवरी 2013 को मोहन परिहार से हुई थी। मोहन थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर में रहता है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दंपति के दो बेटे हैं, 12 साल का आदी और 8 साल का लल्ला। रीना महोबा के हैवतपुरा खंगारन गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, मोहन के जीजा का छोटा भाई हरेंद्र रेलवे में नौकरी करता है। उसकी झांसी में पोस्टिंग थी, इसलिए वह रोजाना मोहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने धोखे से रीना का न्यूड वीडियो बना लिया। मोहन को हरेंद्र का बार-बार घर आना पसंद नहीं था। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हो चुका था। जब रीना ने हरेंद्र को घर आने से मना किया, तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह रीना पर दबाव डालने लगा कि वह मोहन से तलाक ले ले। कुछ दिन पहले मोहन तलाक के कागज लेकर घर आया था।

अकेले में लगाया फंदा

हरेंद्र के व्यवहार से रीना बहुत डर गई थी। सोमवार सुबह मोहन ड्यूटी के लिए बाहर चला गया। दोनों बच्चे बाहर खेलने निकल गए। घर में रीना अकेली थी। इसी दौरान उन्होंने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब बच्चे खेलकर घर लौटे, तो उन्होंने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। दोनों नाबालिग बेटों ने जल्दी से चाकू लाकर फंदा काट दिया और मां को नीचे उतारा। लेकिन तब तक रीना की मौत हो चुकी थी। बच्चे रो-रोकर बुरा हाल हो गए। आसपास के लोगों ने भी मदद की, लेकिन कुछ नहीं हो सका।

पुलिस जांच में जुटी

रीना की मौत की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहन को पूछताछ के लिए थाने ले जाया। रीना के मायके वालों ने हरेंद्र पर आरोप लगाया कि वह रीना को लगातार परेशान करता था। हरेंद्र के छोटे भाई संदीप की 4 फरवरी को शादी तय है। उसी दिन मायके वाले रीना को लेने आने वाले थे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस हरेंद्र से भी पूछताछ करेगी और वीडियो के बारे में पता लगाएगी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।