
Photo: AI generated
Logistics Parks And Industrial Hubs: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट 2026-27 में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक नेटवर्क और पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए जल सुरक्षा और आर्थिक मजबूती पर विशेष जोर दिया है।
750 करोड़ रुपए का बड़ा एलान करते हुए सरकार ने नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की है, जिन पर लगभग 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र के लिए फेज में 3600 हेक्टेयर जमीन विकसित की जाएगी। इस परियोजना पर अगले दो वर्षों में 600 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। ऐसे में कुल 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के लिए बाड़मेर, मसूदा, ब्यावर और भीलवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे। इन लॉजिस्टिक पार्कों पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही नए लॉजिस्टिक हब के लिए इनलैंड कंटेनर डिपो भी स्थापित किए जाएंगे।
राजस्थान फाउंडेशन के दक्षिण अफ्रीका और कनाडा सहित 14 नए चैप्टर खोले जाएंगे ताकि वैश्विक स्तर पर निवेश और संपर्क बढ़ाया जा सके। मिट्टी कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए 15 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराए जाएंगे।
राजस्थान में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘राजस्थान टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी बिल्डिंग अथॉरिटी’ बनाई जाएगी। इसके तहत 5000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य कराए जाएंगे। जैसलमेर में अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन विकसित किया जाएगा। वहीं कुलधरा गांव में आधुनिक पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।
Updated on:
11 Feb 2026 01:17 pm
Published on:
11 Feb 2026 01:15 pm
