7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 07, 2026

जोधपुर के मांडियाई खुर्द में हादसा: होद में डूबने से 3 चचेरे बहन-भाइयों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मांडियाई खुर्द गांव में दर्दनाक हादसे में होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चे खेलते-खेलते होद के पास पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजनों का हाल देखकर हर आंख नम हो गई।

Jodhpur

मृतक बच्चे (पत्रिका फोटो)

जोधपुर: मथानिया क्षेत्र के मांडियाई खुर्द गांव में शनिवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। खेलते-खेलते खेत में बने जल होद के पास पहुंचे तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। शाम तक जिन बच्चों की किलकारियां गांव में गूंज रही थीं, कुछ ही घंटों बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों की चीख-पुकार सुन हर आंख नम हो गई।

मथानिया थानाधिकारी कैलाशी के अनुसार, शाम को बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे खेत में बने जल संग्रहण होद के निकट पहुंच गए। आशंका है कि खेलते समय संतुलन बिगड़ने से तीनों बच्चे होद में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। होद की गहराई करीब पांच से आठ फीट बताई जा रही है।

इन मासूम बच्चों की हुई मौत

हादसे में लक्ष्मी (14) पुत्री पुखराज सियोल, राधेश्याम (8) पुत्र तिलाराम सियोल और रोहित (7) पुत्र ताजाराम सियोल की मौत हो गई। रोहित खेतासर गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपनी बुआ के घर मांडियाई खुर्द आया हुआ था।

बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने शुरू की तलाश

जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे बच्चों के होद में गिरने की सूचना मिली। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल तलाश कर तीनों को बाहर निकाला और तिंवरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

लक्ष्मी और राधेश्याम का मांडियाई गांव, जबकि रोहित का खेतावास गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खेतों में बने खुले जल होदों के आसपास सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

जानलेवा साबित हो रहे होद

उनका कहना है कि ऐसे होद गांवों में बच्चों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। रोहित तिलाराम के साले ताजाराम का पुत्र था। घर से 200 मीटर दूर खेत में बनी पानी के होद में यह हादसा हुआ। पुखाराम और तिलाराम सगे भाई हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें