AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ग्रामीण ने गिरफ्तार आरोपी से मारपीट व तंग-परेशान न करने के बदले तीन लाख रिश्वत लेते हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के एएसआइ प्रवीण को शनिवार रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एएसआइ ने जयपुर हाईवे पर कापरड़ा थाने के बाहर यह रिश्वत ली। रिश्वत राशि में 1.50 लाख रुपए और शेष 1.50 लाख डमी नोट हैं।
उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि हरियाणा में गुरुग्राम पालम विहार की क्राइम ब्रांच के एएसआइ प्रवीण को तीन लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसके साथ आए हरियाणा के अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने नहीं आई है।
एएसपी (ग्रामीण) पारस सोनी ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सदर थाने में वाहन चोरी का मामला दर्ज है। इसमें पुलिस कमिश्नरेट के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जो रिमाण्ड पर है। गुरुग्राम में पल्लव विहार की क्राइम ब्रांच के एएसआइ प्रवीण के पास जांच है। तस्दीक व जांच कराने के लिए एएसआइ प्रवीण आरोपी को लेकर शुक्रवार को जोधपुर आई थी। इस दौरान परिजन से सम्पर्क किया। घरवालों ने रिमाण्ड अवधि के दौरान मारपीट नहीं करने और मदद कराने के लिए आग्रह किया था। एएसआइ ने बदले में तीन लाख रुपए मांगे थे। पीडि़त ने एसीबी की ग्रामीण चौकी में लिखित शिकायत दी। एसीबी ने सत्यापन कराया तो तीन लाख रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 11:47 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।