6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: चिता जल रही थी, तभी पहुंच गई पुलिस! बीच में रुकवाया अंतिम संस्कार और साथ ले गई अधजला शव; जानें क्या है पूरा मामला

Grandson Killed Grandmother: जोधपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक वृद्धा का अंतिम संस्कार बीच में ही रुकवा दिया गया। चिता जल रही थी तभी पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।

2 min read
Google source verification
Last-Rites

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan Crime: जोधपुर के लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव में कुम्हारों की ढाणियों में गुरुवार को एक वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन और बेटों को अवगत कराए बगैर साथ रहने वाला पोता दादी का शव श्मशान ले गया और दाह संस्कार करने लगा। दूसरे बेटों को पता लगा तो दाह संस्कार रुकवाकर पुलिस को सूचित किया। 90% जले शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पोते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कुम्हारों की ढाणियां निवासी पेंपीदेवी (85) पत्नी नैनाराम कुम्हार की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। अलग रहने वाले पुत्र नत्थाराम प्रजापत ने अपने भतीजे और मृतका के पोते सुरेश के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधजले वृद्धा के शव का शुक्रवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

साथ रहते थे दादी-पोता, रुपए के लिए झगड़ा

पुलिस का कहना है कि पेंपीदेवी के तीन पुत्र हैं। नत्थाराम औरएक अन्य पुत्र अलग रहते हैं। तीसरा पुत्र बीमार होने से शहर में रहता है। उसके पुत्र यानी पोता सुरेश के साथ दादी गांव में रहती थी।

पुत्र नत्थाराम का आरोप है कि दादी पोते में रुपए के लिए झगड़ा होता था। पांच-छह हजार रुपए के लिए दोनों में गुरुवार सुबह झगड़ा हुआ। पोते ने दादी को पीट दिया। कुछ देर बाद दादी की मौत हो गई।

पोते सुरेश ने परिजन को सूचित किए बगैर गुपचुप तरीके से अपने स्तर पर दाह संस्कार करने का निर्णय किया। वह शव श्मशान ले गया और दाह संस्कार शुरू कर दिया। दूसरे बेटों को पता लगा तो वे श्मशान भागे और दाह संस्कार रुकवाया। तब तक 90 प्रतिशत शव जल चुका था।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया। एफएसएल बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलित करवाए गए हैं। आरोपी पोते सुरेश को हिरासत में लिया गया है। वह कमठा मजदूरी करता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग