
वंदे भारत ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो
जोधपुर। रेल प्रशासन के मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण शुक्रवार को वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, कुछ रीशेड्यूल तथा एक रेगुलेट रहेगी।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार-पालनपुर सेक्शन में मावल और श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर बदलने का काम होना है। ऐसे में शुक्रवार को ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान जोधपुर-साबरमती रूट की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
1. गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार को केवल आबूरोड तक ही संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार को आबूरोड से जोधपुर के मध्य ही संचालित होगी। इस कारण आबूरोड-साबरमती के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4.55 बजे से एक घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 11.30 बजे से साढ़े तीन घंटे रीशेड्यूल रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस शुक्रवार को जोधपुर से आबूरोड के बीच 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
-गाड़ी संख्या 15624/23 कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस में कामाख्या से 6 फरवरी शुक्रवार से 24 अप्रेल तक (12 ट्रिप) तथा भगत की कोठी से मंगलवार 10 फरवरी से 28 अप्रेल तक (12 ट्रिप) एक स्लीपर श्रेणी के कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। यह ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार व भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार को प्रस्थान करती है।
-गाड़ी संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जो पहले फरवरी 2026 के अंत तक संचालित होनी थी,अब मार्च 2026 तक चलेगी। ट्रिप विस्तार के बाद अब यह ट्रेन भगत की कोठी से 7 से 28 मार्च तक (कुल 4 ट्रिप) तथा बांद्रा टर्मिनस से 8 से 29 मार्च तक (कुल 4 ट्रिप) संचालित की जाएगी। ट्रेन भगत की कोठी से शनिवार और बांद्रा टर्मिनस से रविवार को चलती है।
Published on:
06 Feb 2026 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
