
Sadhvi Prem Baisa- Photo- Patrika
Sadhvi Prem Baisa Mysterious Death जोधपुर। बोरानाडा थानान्तर्गत पाल के आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई है। अब तक की जांच में सामने आया कि तबीयत खराब होने पर साध्वी प्रेम बाईसा को कम्पाउंडर ने दो इंजेक्शन लगाए थे।
उधर, मेडिकल बोर्ड से करवाए गए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ऑपिनियन रिजर्व रखा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) छवि शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपिनियन रिज़र्व रखा गया है।
साध्वी प्रेम बाईसा की गत 28 जनवरी को आरती नगर स्थित आश्रम में तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। तब एक डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई गई थी। उन्हें दवा लिखी गई थी। फिर एक कम्पाउंडर ने साध्वी प्रेम बाईसा को दो इंजेक्शन लगाए थे।
कुछ देर आराम मिलने के बाद साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत और खराब हो गई थी। उन्हें पाल रोड पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कम्पाउंडर से एक बार फिर पूछताछ की। उसने साध्वी को दो इंजेक्शन लगाने की जानकारी दी। अब इन इंजेक्शनों के संबंध में जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु के सभी पहलुओं से निष्पक्ष जांच कराने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम छवि शर्मा की अगुवाई में एसआईटी गठित की है। इसमें एसीपी शर्मा के अलावा भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू, बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद, उप निरीक्षक प्राची गुर्जर, साइबर विशेषज्ञ एएसआई राकेश सिंह, कांस्टेबल महेन्द्र, जगदीश, दलाराम, भगाराम, रघुवीर और कलावती को शामिल किया गया है।
यह वीडियो भी देखें
उधर, एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत खराब होने से पहले से लेकर अस्पताल लाने तक की जांच की जा रही है। पुलिस ने पाल रोड पर निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें साध्वी को उनके पिता बिरमनाथ ही अस्पताल लेकर जाने की पुष्टि हुई।
Updated on:
01 Feb 2026 05:15 pm
Published on:
01 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
