2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price: जोधपुर सर्राफा बाजार में खलबली, एक लाख रुपए टूटी चांदी, सोना भी भरभरा कर गिरा, जानें सोना-चांदी के ताजा भाव

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के अचानक भाव गिरने से शनिवार को जोधपुर सर्राफा बाजार में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। 1 लाख रुपये की सीधा गिरावट के बाद चांदी 3 लाख रुपये के करीब आ गई।

2 min read
Google source verification
gold silver rate

सोना-चांदी के भाव में गिरावट (फाइल फोटो)

जोधपुर। सोना-चांदी के अचानक गिरते भाव ने एक बार फिर सर्राफा बाजार में खलबली मचा दी है। शनिवार को जोधपुर सर्राफा बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 1 लाख रुपए की भारी गिरावट हुई। जिसके बाद चांदी के भाव 3 लाख 7 हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंच गया। वहीं, सोना के भावों में प्रति दस ग्राम 23000 रुपए गिरावट दर्ज की गई।

जोधपुर कृषि मंडी में शनिवार को सामान्य ग्राहकी के चलते जीरा, ईसबगोल, ग्वारगम सहित अन्य कृषि जिंस में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव सामान्य रहे। लेकिन सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में भारी गिरावट रही।

जोधपुर में इस तरह रहे सर्राफा भाव

  • स्टैंडर्ड सोना- 1,63,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • तेजाबी सोना- 1,62,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • चांदी हाथी छाप- 3,07,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • चांदी चौरसा- 3,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम।

अनाज भाव

ग्वारगम 10300-10350, ग्वार डिलीवरी 5400-5650, ग्वार लोकल 5100-5350, मूंग 5000-7500, मोठ 5000-5500, चना 5500-5600, सरसों 8500-9500, रायड़ा 6500-6700, काला तिल 9500-11000, तारामीरा 5200-5300, मतीराबीज 17000-19000, गेहूं 2800-4000, ज्वार 2800-3500, बाजरा 2200-2700, जौ 2450-2475 व मक्की 1800-2000 रुपए प्रति क्विंटल।

मण्डोर कृषि उपज मंडी दलहन भाव

दाल चना 6900-7300, मूंग मोगर 9500-10000, मूंग दाल 8800-10100, उड़द दाल 9700-10300, उड़द मोगर 10200-12000, काबली चना 7500-11500, मोठ मोगर 8200-8500, अरहर दाल 9800-13000, मसूर मल्का 6800-7200, काला मसूर 6900-7400, मौसमी चना 6500-7000, काला चना 7700 रुपए प्रति क्विंटल।

किराना भाव

धनिया 11000-13500, धनिया दाल 10000-11000, हल्दी निजामाबाद 17000-17500, हल्दी सांगली 18000-19000, मैथी 5800-6200, सिंघाड़ा 15000-28000, सौंफ 15000-30000, खोपरा 22000-23000 व गोटा 34000-36000 रुपए प्रति क्विंटल, चीनी : 4200-4400 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित), गुड़ : 4300-4700 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित) : कृष्णा 605, शक्ति 605, डेयरी बेस्ट 590, पालीवाल 550, शुभम 540, नमन 590, क्षीर 625, पारस 610 रुपए प्रति किलोग्राम।

तेल : नेचुरल 2670, पोस्टलाइन 2530, सोना 2530, सिटीजन मूंगफली 2600, डायमंड 2730, फॉर्चून 2400, महाकोश 2330, श्रीजी 2300, विभोर 2280, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2600, इंजन मूंगफली फिल्टर 3000, वीर बालक सरसों 2700, सोया लोकल 2240, फोरविन सोयाबीन तेल 2320, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2500 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2500, पॉम ऑयल 2120 व कॉटन सीड ऑयल 2200-2300 रुपए प्रति टिन।

जीरा मंडी भाव

जीरा 20500-22100, ईसबगोल 9400-13825, सौंफ 7800-8450, धनिया 8500-10260, मैथी 4800-5325, पीली सरसों 8000-8500, रायड़ा 5800-6100, मूंग 5500-6950, मोठ 4000-4200 व ग्वार 5000-5360 रुपए प्रति क्विंटल।