7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यनगरी बनी ब्रजधाम, कुंज महोत्सव में भ​क्ति स्वरों से माहौल राधा-कृष्णमय

कुंज महोत्सव के तहत गांधी मैदान में शुक्रवार शाम भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन के इंद्रेश उपाध्याय महाराज के सान्निध्य में फूलों की होली ने जोधपुर को साक्षात वृंदावन में बदल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur, Jodhpur News, Rajasthan News, Kunj Mahotsav, Kunj Mahotsav in jodhpur

फोटो- पत्रिका

जोधपुर। गांधी मैदान में आयोजित कुंज महोत्सव के अंतर्गत सूर्यनगरी जोधपुर की पावन धरा एक दिव्य क्षण की साक्षी बनी, जब ब्रजभूमि वृंदावन के इंद्रेश उपाध्याय महाराज ने अपने भक्ति स्वरों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कुंज महोत्सव में शुक्रवार शाम ‘आज बिरज में होरी रे रसिया’ की भावभूमि में फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया।

करीब 500 किलो रंग-बिरंगे पुष्पों से खेली गई होली ने पूरे पंडाल को वृंदावन की छटा में रंग दिया। चारों ओर भक्ति, संगीत और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला कि श्रद्धालु आनंद में झूम उठे। इंद्रेश उपाध्याय महाराज के रसपूर्ण प्रवचनों से जोधपुर साक्षात वृंदावन के रूप में नजर आया। महाराज ने कहा कि श्री राधा-गोपाल प्रभु सदा अपने निकुंज में विराजमान रहते हैं, किंतु संतों और भक्तों के प्रेम से वे अपनी लीलाओं को प्रत्यक्ष प्रकट करते हैं। उन्होंने इसे जोधपुरवासियों का विशेष सौभाग्य बताया कि वृंदावन के रसिक संत और महापुरुष यहां एकत्र हुए हैं।