10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

315 बोर के तमंचे की फैक्ट्री: देशी तमंचे का निर्माण, बने और अधबने तमंचे सहित तीन गिरफ्तार

Kanpur illegal pistol factory कानपुर में अवैध असलहे की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
खुलासा करते पुलिस उपायुक्त सेंट्रल फोटो सोर्स- पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

फोटो सोर्स- पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

Kanpur illegal pistol factory कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब अवैध असला फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बने और अधबने तमंचे भी बरामद किए गए हैं।‌ इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से मिली जानकारी के बाद अवैध असलहा फैक्ट्री का पकड़ी गई है। जिसमें सर्विलांस टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल है। घटना के संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा रही है।

अभियुक्तों से पूछताछ में मिली जानकारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध असलहे के साथ अभियुक्त पकड़े जा रहे थे। पूछताछ के दौरान जानकारी की गई कि यह असलहे कहां मिलते हैं? इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अवैध असलहे, तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री बरामद की गई। इस मौके पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सर्विलांस और स्थानीय टीम को मिली सफलता

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सर्विलांस और कर्नलगंज की टीम ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से सात बने और कई अधबने तमंचे बरामद किए गए। अभी पूछताछ जारी है। यह तमंचे किसको बेचे गए हैं, इसकी भी जानकारी की जा रही है।

315 बोर के तमंचे बनाए जा रहे थे

पुलिस उपायुक्त अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि पिछले 8 महीने से तमंचा फैक्ट्री चलाई जा रही है। जहां 315 बोर के तमंचे बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री में तमंचा बनाने वाले सभी उपकरण मौजूद थे, जिनका सामान भी स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो जाता था। पकड़े गए अभी तो में एक का आपराधिक इतिहास भी है। ‌