11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरवाजा खुलते ही दिखा ऐसा मंजर… गुस्से में पति ने पत्नी का कर दिया कत्ल, पुलिस भी रह गई सन्न

Crime News: यूपी के कानपुर में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह काम से लौटने पर पत्नी को दो युवकों के साथ देख भड़क गया।

2 min read
Google source verification
पत्नी को मारकर सीधे थाने पहुंचा पति

पत्नी को मारकर सीधे थाने पहुंचा पति Source- X

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, महाराजपुर थाने में आज सुबह एक युवक आया, जिसकी बात सुनते ही पुलिस भी सन रह गई। पुलिस को खुद समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या है। युवक ने पुलिस को एक ऐसी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मत गया और आनन-फानन में पुलिस युवक के घर पहुंची, जहां दरवाजा खुलते ही इलाके में सनसनी के साथ खौफ का माहौल बन गयाम

पुलिस से क्या कहा युवक?

सुबह-सुबह एक युवक पुलिस थाने पहुंचा। युवक ने पुलिस से कहा कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया और आप मुझे गिरफ्तार कर लो। मैं यहां सरेंडर करने आया हूं। पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पुछताछ करने लगी। आरोपी ने बताया कि मैंने अपनी अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह फतेहपुर जनपद के ग्राम मोहनपुर पोस्ट शाह का रहने वाला है और कानपुर में ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन करता है। उसने कुछ समय पहले गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ लव मैरिज की। परिवार के विरोध करने के बाद भी उसने लड़की के साथ शादी की और उसके बाद सूरत में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने लगा।

दरवाजा खुलते ही चौंका युवक

युवक ने पुलिस को बताया कि वह सूरत में कुछ समय काम करने के बाद वापस महाराजपुर लौटा। उसके बाद अपनी पत्नी के साथ त न्यू हाईटेक सिटी के पास चैरिटेबल पाली क्लीनिक के ऊपर किराये के कमरे में रह रह था। आरोपी ने बताया कि वह 13 जनवरी को किसी काम से फतेहपुर गया हुआ था। शुक्रवार को जब वह रात के समय वापस लौटा, तो कमरे में पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुलते ही वह हैरान रह गया, उसने देखा कि उसकी पत्नी दो युवकों के साथ बेड पर बैठी हुई थी। नजारा देखते ही युवक को गुस्सा आ गया और दोनों के बिच बहस शुरु हो गई। युवक ने बताया कि दोनों युवकों ने पत्नी के साथ मिलकर मारपीट भी की, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।

पत्नी ने दी धमकी

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को चौकी ले गई। पुलिस के जाने के बाद पत्नी ने पति को धमकी देते हुए कि वह उन दोनों को कल सुबह छुड़ा लेगी, लेकिन उसी नहीं छोड़ेगी। पत्नी की बात सुनते ही युवक ने उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार युवक पास में ही पढ़ाई करते हैं। पत्नी उन्हें कई बार पैसे भेजा करती थी, पति के पुछने पर वह बहाना बना दिया करती थी। आरोपी ने बताया यह घटना सुबह 3 बजे हुई।