5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता की ‘नेतागिरी’ को पुलिस ने किया ठंडा! 6 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा; कौन है आमिर जैदी?

Crime News: सपा नेता की 'नेतागिरी' को पुलिस ने ठंडा कर दिया है। 6 किलोमीटर पीछा कर समाजवादी पार्टी के नेता को पकड़ा गया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
samajwadi party leader aamir zaidi arrested by police know what are charges kanpur news

सपा नेता आमिर जैदी गिरफ्तार। फोटो सोर्स- Video Grab

Crime News: यूपी के कानपुर से समाजवादी पार्टी के नेता आमिर जैदी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है, जो फिलहाल काफी चर्चा में है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 6 किलोमीटर तक स्कूटी से पीछा किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

Kanpur News In Hindi: सपा नेता पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का आरोप

जानकारी के मुताबिक, यह मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में आमिर जैदी को नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Kanpur Crime News in Hindi: 6 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

बुधवार को पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी खासा ध्यान खींचा है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आमिर जैदी फरार होने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने तत्काल स्कूटी से उसका पीछा शुरू किया। करीब 6 किलोमीटर तक चले इस पीछा अभियान के बाद इंस्पेक्टर ने आरोपी को पकड़ लिया।

Uttar Pradesh News in Hindi: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने कोतवाली में आमिर जैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि साल 2013 में उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद आमिर जैदी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह लगातार उसके साथ गलत कृत्य करता रहा।

Uttar Pradesh Crime: मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया

पीड़िता के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में जब परिजनों ने उसकी शादी तय की, तो आमिर जैदी ने अपने सहयोगियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाने लगा।

Kanpur News: आमिर जैदी के बारे में

आमिर जैदी समाजवादी पार्टी का नेता है। आमिर जैदी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज रह चुके हैं। साल 2020 में घाटमपुर दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काला झंडा दिखाने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा उस पर मारपीट सहित अन्य आरोपों में भी केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार युवती की ताजा शिकायत के बाद ही इस मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

UP News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आमिर जैदी समेत 3 अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की भनक लगते ही आमिर जैदी रात के समय बाइक से फरार होने की कोशिश करने लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे जहांगीराबाद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आमिर जैदी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।