8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की चाहत में पति बना दरिंदा, पत्नी का बार-बार गिराया बच्चा, फिर निकाला घर से बाहर

कानपुर में एक महिला ने ससुराल वालों पर बेटे की चाहत में बार-बार गर्भपात कराने और दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
बेटे की चाहत में महिला पर जुल्म

बेटे की चाहत में महिला पर जुल्म

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने बच्चे की चाहत में हुए गर्भपात और दहेज की मांग के कारण ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद कई बार हुई गर्भवती

वंदना सिंह, जो अमिलिहा गांव (चौबेपुर, कानपुर) की रहने वाली हैं, उनकी शादी 14 फरवरी 2016 को मौसिमपुर गांव (साढ़ थाना क्षेत्र) के भूपेंद्र उर्फ कल्लू सिंह से हुई थी। शादी के बाद वंदना कई बार गर्भवती हुईं। लेकिन हर बार अल्ट्रासाउंड में बेटी होने का पता चलने पर ससुराल वाले गर्भपात करा देते थे। इस दौरान वंदना ने दो बेटियों को जन्म दिया।

बेटे की चाहत में प्रताड़ना

वंदना का कहना है कि पति और ससुराल वाले सिर्फ बेटे की चाहत रखते थे। बेटा न होने पर उनका व्यवहार बदल गया। वे ताने मारते, डांटते और प्रताड़ित करते थे। कई बार जबरदस्ती गर्भपात कराने के बाद भी जब बेटा नहीं हुआ, तो ससुराल वालों का जुल्म बढ़ गया।

मारपीट और घर से निकालना

28 अगस्त 2025 को ससुराल वालों ने वंदना के साथ बुरी तरह मारपीट की। उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। तब से वंदना अपने मायके में रह रही हैं। वह बताती हैं कि अब ससुराल वाले दहेज के नाम पर बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे और परेशान करने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस में शिकायत

वंदना ने पुलिस थाने जाकर पूरी घटना की तहरीर दी। उन्होंने पति भूपेंद्र सिंह, सास पुष्पा, जेठ शैलेंद्र सिंह, जेठानी सुनैना, देवर नागेंद्र और नंद मंजू पर मारपीट, घर से निकालने और दहेज की मांग का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि वंदना की तहरीर मिलने पर सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।