Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

वैष्णो देवी हादसा: मृतक दो महिलाओं में एक कानपुर की रहने वाली, पति शव लेकर आ रहा वापस

mother vaishno devi incident Kanpur woman dies मां वैष्णो देवी कटरा मार्ग पर हुए भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें एक कानपुर की रहने वाली थी। जिसकी शादी 2023 में ही हुई थी। जिनका मायका उन्नाव में है। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

vaishno devi incident Kanpur woman dies मां वैष्णो देवी कटरा मार्ग पर भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के बीच हुई पत्थर गिरने की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिसमें एक कानपुर की रहने वाली है। जो अपने पति और परिवार के साथ दर्शन करने के लिए गई थी। माता के दर्शन करने के बाद महिला बैटरी गाड़ी चलने वाले मार्ग से वापस आ रही थी। इसी बीच पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने राहत और चलाया। अब पति एंबुलेंस से शव लेकर वापस आ रहा है।

यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ गंगा नहाने आए जज के पति नदी में डूबे, माता-पिता ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना

mother vaishno devi incident Kanpur woman dies कानपुर के बाबू पुरवा बगाही भट्टा निवासी नेहा वर्मा अपने पति अमित कुमार वर्मा और अपनी सास के साथ 30 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गई थी। उनके साथ ग्रुप में कई अन्य लोग शामिल थे। जिसमें फर्नीचर कारीगर लालता प्रसाद, उनकी 5 वर्षीय नातिन साध्वी, कुलदीप और उनकी पत्नी कंचन शामिल थे। सभी लोग ट्रेन से दर्शन करने के लिए गए थे।

सोमवार को हुई घटना

mother vaishno devi incident Kanpur woman dies सोमवार की सुबह दर्शन करके वापस कटरा आ रहे थे। इस बीच लगातार बारिश हो रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से गिरने लगे। वैसे यात्रा मार्ग को सुरक्षित करने के लिए टीन शेड भी लगाया गया है। लेकिन पत्थरों का भार शेड नहीं सह सका और क्षतिग्रस्त करते हुए यात्रा मार्ग पर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर नेहा वर्मा और पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली 25 वर्षीय सपना की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

शव लेकर वापस आ रहे कानपुर

mother vaishno devi incident Kanpur woman dies नेहा वर्मा की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, कोहराम मच गया। नेहा वर्मा मूल रूप से उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। जिसकी शादी 8 में 2023 को हुई थी। मायके वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। अमित कुमार वर्मा अपनी पत्नी का शव लेकर एंबुलेंस से वापस लौट रहे हैं। आज दोपहर बाद उनके कानपुर पहुंचने की संभावना है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar