4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यायाधीशों ने संभाली कमान, हेलमेट न पहनने वालों के चालान काटे

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी शहर में मजिस्ट्रेट एवं न्यायाधीशों की टीम के द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Himanshu Singh

Feb 04, 2026

katni news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार की सुबह कोतवाली थाना के सामने जिला अस्पताल रोड पर मजिस्ट्रियल जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच शुरू की गई। जांच टीम द्वारा हेलमेट न पहनकर वाहन चलाने वालों को मौके पर ही रोका गया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, मजिस्ट्रेट एवं न्यायाधीशों की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर यह जांच की जा रही थी। इस दौरान 100 से अधिक दोपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दी समझाइश

जांच के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात रहा। न्यायाधीशों द्वारा वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। न्यायालय की टीम ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हेलमेट न लगाना हो सकता है जानलेवा

हेलमेट लगाना सिर्फ ट्रैफिक नियम ही नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन है। ज्यादातर सड़क हादसों में सबसे ज्यादा चोट सिर पर लगती है और ये चोट जानलेवा हो सकती हैं। हेलमेट सिर को गंभीर चोट से बचाता है। कई बार तेज रफ्तार, फिसलन भरी सड़क या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में हेलमेट बाइक सवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का तरीका नहीं बल्कि खुद और परिवार की जिम्मेदारी है।