9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़खेरा-बिलहरी रोड पर कनकी गांव के समीप हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-चित्कार

शीशा तोडकऱ बाहर निकाले गए यात्री, 15 यात्री हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, नशे में धुत्त होकर बस चला रहा था ड्राइवर, ग्रामीणों ने पकडकऱ पुलिस को सौंपा, पुलिस ने शुरू की जांच

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 09, 2026

Passenger injured in horrific bus accident

Passenger injured in horrific bus accidentPassenger injured in horrific bus accident

कटनी. बडख़ेड़ा-बिलहरी रोड रविवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा होने से हडक़ंच मच गया। बडख़ेड़ा और बिलहरी कनकी ग्राम के बीच यात्रियों से भरी एक निजी कंपनी की बस तेज रफ्तार होने के अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 19 पी 0718 यात्रियों को लेकर जा रही थी। कनकी बडख़ेरा के पास जैसे ही पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा कि बस चालक काफी देर से तेज गति में वाहन चला रहा था और बार-बार संतुलन खो रहा था। यात्रियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। कई लोगों ने उसे सावधानी से वाहन चलाने के लिए टोका, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और लापरवाही जारी रखी, जिसके चलते बस पलट गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही कई यात्री अंदर फंस गए। आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शीशे तोडकऱ यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिरासत में चालक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों के अनुसार प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। जैसे ही बस पलटी तो चालक वहां से भागने लगा, तो ग्रामीणों ने दौडकऱ पकड़ लिया। कुछ लोग मारपीट करने आमाद हो गए, लेकिन फिर उसे बिलहरी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे के कारण बडख़ेड़ा-बिलहरी रोड पर लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से बस हटवाकर घंटों बाद यातायात बहाल किया गया। वहीं पुलिस बस के बीमा, फिटनेस व परमिट आदि की जांच कर रही है।


ये हुए घायल

बस पलटने से सुकु बाई (60) बिलहरी, ईश्वरदीन (27) सतना, रामेश्वर पटेल (70) बड़खेरा, संगीता लोधी (27) बड़खेरा, राजेंद्र उपाध्याय (38) अंडिया पिपरिया, पतीया वंशकार (50) पहरुआ, कमला बाई (32) पहरुआ, जिगार वंशकार पिता सुरेश (10) बड़खेरा, दीपांशु लोधी पिता नारायण बड़खेरा (4) बड़खेरा, सुरेश वंशकार (34) बड़खेरा, शीला चौधरी (26), इमरत (60) बिलहरी, प्रीति चौधरी (26) बिलहरी, सविता चौधरी (22) पटेरी, प्रियंका चौधरी (24) पटेरी घायल हो गई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।