6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SEX Racket का भंडाफोड़, मकान से संदिग्ध अवस्था में मिले कई कपल्स, मौके से कंडोम और ड्रग्स भी बरामद

SEX Racket in Kawardha: मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रेड के दौरान कई कपल्स संदिग्ध अवस्था में मिले, आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

2 min read
Google source verification
SEX Racket का भंडाफोड़ (photo source- Patrika)

SEX Racket का भंडाफोड़ (photo source- Patrika)

SEX Racket in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर से सटे मझगांव रोड पर एक घर में रेड मारी और गलत कामों का पता लगाया। रेड के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध हालात में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस ने मालिक और मौके पर मौजूद सभी कपल्स को हिरासत में ले लिया।

SEX Racket in Kawardha: स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहल्ले के लोग कई दिनों से घर में हो रही संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे। लोगों का आरोप है कि बाहर से लड़के-लड़कियां लगातार आ रहे थे, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। मोहल्ले के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्लानिंग के साथ रेड की।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, नाबालिग मिलने से मामला गंभीर

तलाशी के दौरान, पुलिस को आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध ड्रग्स मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मौके पर मौजूद थी। इस खुलासे से मामला और बिगड़ गया।

मकान मालिक गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी

SEX Racket in Kawardha: पुलिस ने मौके से सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया और मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। SDOP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी से अच्छी तरह पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।