8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा : ड्यूटी का फोबिया, 15 महिला केंद्राध्यक्ष व सहायक की ऐन वक्त बदली ड्यूटी… जानिए क्यों ?

चुनाव की तरह बोर्ड परीक्षा में भी शिक्षकों के सिर ड्यूटी का फोबिया चढ़ा है। 10 फरवरी से परीक्षा शुरु हो रही है। शनिवार को 212 में से 50 ने ड्यूटी बदलने और कटवाने का आवेदन दिया है। इसमें 20 केंद्राध्यक्ष और 30 सहायक शामिल हैं। ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 08, 2026

Board Exam-2025-26

बोर्ड परीक्षा-2025-26 : शिक्षकों पर चढ़ा ड्यूटी का फोबिया, 15 महिला केंद्राध्यक्ष व सहायक की ऐन वक्त बदली ड्यूटी

चुनाव की तरह बोर्ड परीक्षा में भी शिक्षकों के सिर ड्यूटी का फोबिया चढ़ा है। 10 फरवरी से परीक्षा शुरु हो रही है। शनिवार को 212 में से 50 ने ड्यूटी बदलने और कटवाने का आवेदन दिया है। इसमें 20 केंद्राध्यक्ष और 30 सहायक शामिल हैं। ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

सर... एक साल के बच्चे से 12 घंटे दूर कैसे रहूंगी

कंट्रोल रूम में दोपहर एक बजे उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य भूपेंद्र सिंह और परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी कपिल डोंगरे को आवेदन देेकर कहा कि सर एक साल का बच्चा है। परीक्षा केंद्र पर सुबह 7 बजे से पहुंचने के बाद शाम सात बजे तक ही घर वापसी होगी। ऐसे में एक साल के बच्चे से कैसे दूर रह सकती हूं। साथ में बुजुर्ग मां भी आई थी। दोनों के अनुनय विनय के बाद परीक्षण किया गया। दूसरी शिक्षक महिला श्वेता मैटरनिटी लीव पर है। कई शिक्षक बीमारी की हाल में है।

पंद्रह महिला शिक्षकों की बदली ड्यूटी

उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य को आवेदन देकर एक कहा, सेंटर दूर है एक साल के बच्चे से 12 घंटे कैसे दूर रहूंगी। कुछ ने दूरी अधिक है। कइयों ने मैचुअल का आवेदन दिया है। बीमारी और छोटे बच्चे वालों पर मंथन किया जा रहा है। मैटरनिटी वाली शिक्षिकाएं समेत 15 आवेदनों को स्वीकृति मिली है।

88 केंद्रों पर रिजर्व दल में 36 शिक्षक

बोर्ड परीक्षा में 88 परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष की रेंडम ड्यूटी लगाई गई है। इसमें केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष 88-88 हैं। शेष 36 को रिजर्व में रखा गया है। रिजर्व से अब तक 15 को भेजा जा चुका है।

डीइओ ने मैचुअल पर लगाई रोक

7 फरवरी को ड्यूटी आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान ड्यूटी बदलवाने और कटवाने अफसरों के मोबाइल में सिफारिश की देर शाम तक घंटी बजती रही। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर स्ट्रांग रूम तक ड्यूटी कटवाने और बदलवाने की लंबी कतार रही। डीइओ ने शिक्षकों से दो टूक कहा है कि शासन की गाइड लाइन के तहत ड्यूटी करना होगा।