
मुंशी चौराहे पर जैसी ही मोहल्ला मीटिंग शुरु हुई कि बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों और युवाओं ने कहा शिवमंदिर के आगे-पीछे मोहल्ले की नालियां, टॉयलेट चोक है
पत्रिका ने नगरीय क्षेत्र में जनता की समस्याओं को अफसरों तक सीधा पहुंचाने के लिए ‘ मोहल्ला मीटिंग ’ कार्यक्रम शुरु किया है। शहरी क्षेत्र की समस्याएं अब सीधे प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचेगी। पहली मीटिंग शहर के पद्मकुंड वार्ड में आयोजित की गई। जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और युवा और बच्चों ने परेशानियां बताई।
पत्रिका टीम पद्मकुंड वार्ड-29 के मुंशी चौक पहुंची। जहां जनता ने बदहाल, टूटी सड़कें, नालियां-टॉयलेट चोक और जलापूर्ति के मुद्दे साझा किए। स्थानीय प्रतिनिधियों से जवाब भी मांगा। बैठक में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं ने बेबाक अपनी बात रखी। बोले, हुक्मरान समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिवमंदिर छोटा अहार मोहल्ले में पार्षद पर नहीं सुनने का भी सवाल उठाए। मोहल्ले की जनता बोली, प्रशासनिक अधिकारी समय से समस्याओं का निराकरण के साथ निगरानी करें। इस दौरान मोहल्ले की जनता पत्रिका को समस्याएं दिखाने स्टॉप भी ले गए।
मुंशी चौराहे पर जैसी ही मोहल्ला मीटिंग शुरु हुई कि बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों और युवाओं ने कहा शिवमंदिर के आगे-पीछे मोहल्ले की नालियां, टॉयलेट चोक है। कीड़ेपड़ गए हैं। मुंशी चौक क्षेत्र में जलापूर्ति में दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की गई। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पार्षद प्रतिनिधि शराफत खान ने जनता को जवाब दिया कि निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। इस दौरान एसआइआर में मनमानी आपत्ति का भी मुद्दा उठाया गया।
मोहल्ले में रेगुलर सफाई की जाए
सार्वजनिक टॉयलेट में सफाई व पानी का इंतजाम
बदहाल सड़कें व नालियों का निर्माण कराया जाए।
पेंशन बढ़ाई जाए
अतिक्रमणकार हटाया जाए।
बाबूलाल, रमेश सोनी, निमाड़ा ढाकसे, दरिया ढाकसे, उत्था बाई, मीरा बाई, राबिन बी, रेशम बाई, कम्रुनिशा, प्रकाश कनाड़े, राकेश ढाकसे, सचिन, अन्नू कनाड़े समेत अन्य महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा शामिल रहे।
पत्रिका के द्वारा समस्या को संज्ञान में लाया गया है। समस्या को समाधान जल्द किया जाएगा। रेगुलर सफाई के लिए टीम को सक्रिय करेंगे।
एसआर सिटोले, उपायुक्त, नगर निगम
Published on:
31 Jan 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
