8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा हादसा: बिरयानी खाने आया था लक्ष्मण, मलबे में दबकर चली गई जान, रेस्टोरेंट संचालक का पैर कटा

Kota Building Collapse Update:कोटा में जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रविहार में शनिवार रात नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने से काल का ग्रास बने बालक की पहचान लक्ष्मण गुजराती (15) के रूप में हुई। वह केशवपुरा सेक्टर-4 का निवासी था और हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आया था।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Feb 08, 2026

Kota Building Collapse

घटनास्थल से मलबे को हटाती जेसीबी और गोले में मृतक बालक लक्ष्मण गुजराती। फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रविहार में शनिवार रात नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने से काल का ग्रास बने बालक की पहचान लक्ष्मण गुजराती (15) के रूप में हुई। वह केशवपुरा सेक्टर-4 का निवासी था और हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आया था। इसी दौरान बिल्डिंग गिरने से वह मलबे में दब गया। बचाव दलों ने बाहर निकालकर नए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी हादसे में पश्चिमी बंगाल निवासी कोचिंग छात्र अनारण्य की मौत हो चुकी है।

एसआइ किशोर लाल ने बताया कि मृतक बालक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने घर-घर जाकर लोगों को उसकी फोटो दिखाई। उसके बाद उसके परिजनों का पता चला। उन्होंने मृतक की पहचान लक्ष्मण गुजराती के रूप में की। मृत बालक के पिता की डेढ़ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में वह सबसे बड़ा लड़का था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव ले जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में कर्मयोगी संस्थान की मदद से पुलिस ने नि:शुल्क व्यवस्था करवाई। जवाहर नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

रेस्टोरेंट संचालक का ऑपरेशन किया

वहीं सुभाष नगर स्थित अस्पताल निदेशक डॉ. राहुल देव अरोड़ा ने बताया कि उनके अस्पताल में पांच घायल भर्ती हुए थे। इनमें जहांगीर (41) की सर्जरी की गई। हादसे में उसका पैर कट गया। करीब दो घंटे तक ऑपरेशन चला। जहांगीर रेस्टोरेंज संचालक है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

वहीं, घायलों में मोहम्मद आजाद की कलाई में फ्रैक्चर है, उसका ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा। मुकीम (20) और आस मोहम्मद की भी कलाई में फ्रैक्चर है, दोनों की स्थिति सामान्य है। मोहम्मद साबिर (38) के सीने में चोट आई, उसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, घायल महिला सुदीप्ता का तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में रात को ऑपरेशन किया गया, जो करीब 5 से 6 घंटे तक चला।