11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पहुंचे तो गेट पर फंसा था 7 फीट लंबा और 10KG वजनी अजगर, डर के कारण नहीं ली एंट्री, ऐसे किया रेस्क्यू

Rajasthan News: कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में सुबह ऑफिस खोलने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य गेट पर एक विशाल अजगर फंसा नजर आया तो हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 10, 2026

Play video

Rescue Of Python In Kota: कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन स्थित अधिशासी अभियंता (सिविल) कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह कर्मचारी ऑफिस खोलने पहुंचे। कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब 7 फीट लंबा अजगर फंसा हुआ था। जैसे ही कर्मचारियों की नजर अजगर पर पड़ी, वे डर के मारे बाहर ही रुक गए और किसी ने भी ऑफिस में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

अधिशासी अभियंता भी नहीं कर सके एंट्री

जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस पहुंचे थे लेकिन गेट पर अजगर को देखकर सभी बाहर ही खड़े रह गए। सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत ऑफिस में आवाजाही रोक दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

बुलाया स्नेक कैचर

कर्मचारियों की सूचना पर प्रसिद्ध स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया। थोड़ी ही देर में गोविंद शर्मा अपनी टीम के साथ कोटा थर्मल पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

1 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि अजगर करीब 10 किलो वजनी था और उसने अपने शरीर को चैनल में कसकर जकड़ रखा था। अजगर अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं था, जिससे रेस्क्यू में काफी परेशानी आई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

गोविंद शर्मा ने बताया कि चंबल नदी के किनारे और आसपास की कराइयों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। ये अक्सर शिकार की तलाश में रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं। कोटा थर्मल का क्षेत्र चंबल नदी से सटा हुआ है और आसपास जंगल भी है, इसी कारण यहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।