10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल व नर्सिंग छात्रों को छात्रवृत्ति, 126 विद्यार्थियों को मिला लाभ

सरकारी मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘उड़ान’ कार्यक्रम के तहत कुल 26 लाख 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई। इस अवसर पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे कोटा मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थिएटर-02 में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि बेंगलूरु के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Kota News

Kota News

सरकारी मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘उड़ान’ कार्यक्रम के तहत कुल 26 लाख 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई। इस अवसर पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे कोटा मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थिएटर-02 में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि बेंगलूरु के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान की ओर से सीएसआर फंड के तहत यह छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई। कार्यक्रम में बिजनेस हेड अंकित श्रीमाली, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूजा श्रीमाली, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंशु काबरा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के चयनित 76 यूजी विद्यार्थियों (33 छात्र एवं 43 छात्राएं) को प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए तथा नर्सिंग कॉलेज के 50 विद्यार्थियों (22 छात्र एवं 28 छात्राएं) को प्रति विद्यार्थी 15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी 13.75 लाख रुपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई थी।

इसके अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय कोटा के यूजी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 55 विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई थी। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रधानाचार्य द्वितीय एवं प्रभारी अधिकारी एकेडमिक डॉ. दिनेश वर्मा, अतिरिक्त प्रधानाचार्य तृतीय डॉ. विनोद गर्ग, डॉ. दीपिका मित्तल, डॉ. पूना खन्ना मालव, डॉ. सुधा पंकज मीणा, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. राहुल अग्रवाल, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी मीणा उपस्थित रहे।