5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

Weekly Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त होने के बाद राजस्थान में शीतलहर की वापसी ने सर्दी का असर फिर से बढ़ा दिया है। खासकर कोटा शहर में घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी से बेहाल कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 05, 2026

Rajasthan-Weather

Photo: Patrika

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही सर्दी का असर फिर बढ़ गया। कोटा शहर में बुधवार सुबह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 से 150 मीटर तक सीमित रही। जिससे सड़क पर वाहनों की गति धीमी हो गई। वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

सर्द हवा के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का करते दिखे। सुबह 12 बजे तक इसका असर रहा। उसके बाद कोहरा छंटा। धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। शाम ढलने के बाद वापस ठंडी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

कोटा शहर का अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच लगभग 11 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।

आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले एक-दो हफ्तों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान शहर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे दिन के समय अधिक गर्मी महसूस होगी। हालांकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी रहेंगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक सप्ताह में राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। फरवरी के मध्य से मार्च के बीच फाल्गुनी बयार का असर देखा जाएगा जो आमतौर पर हल्की ठंड और मौसम के बदलाव का संकेत देती है। इस समय का मौसम खास होता है क्योंकि दिन में तापमान अनुकूल रहता है और सुबह-शाम की ठंडी हवा के कारण ठंडक का अहसास भी होता है।