7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 07, 2026

7 Healthy Protein Chilla Recipes: हफ्तेभर बनाएं अलग-अलग हेल्दी चीला

7 High Protein Breakfast Recipes: सुबह की भागदौड़ की वजह से अगर आप हेल्दी खाना चाहकर भी नहीं खा पाते हैं, तो आप यहां दी गई चीला रेसिपी को बना सकते हैं। ये आसानी से बनने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

Healthy Protein Chilla Ideas, Healthy Protein Chilla Ideas Nutritious Morning Breakfast Ideas

प्रोटीन से भरपूर 7 नाश्ता रेसिपी| image credit chatgpt

7 Healthy Protein Chilla Ideas: आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि सुबह की भागदौड़ में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है। बेसन, मूंग दाल, ओट्स और पनीर जैसी चीजों से बनने वाले ये हेल्दी चीले स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं। यहां जानिए 7 हेल्दी प्रोटीन चीला रेसिपी।

बेसन चीला (Besan Chilla)

चीला का नाम लेते ही सबसे पहले बेसन चीला याद आता है। यह बनाने में आसान होने के साथ ही खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए 1/2 कप बेसन में 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च के साथ बारीक कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियों को मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल बनाकर 10 मिनट के लिए रख दें, जिससे सूजी फूल जाए। फिर गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाकर घोल फैलाएं और अच्छे से पकाएं। चटनी के साथ सर्व करें।

कद्दू चीला (Pumpkin Chilla)

आज के समय में काफी लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आप एक कप उबले हुए कद्दू को पीसकर प्यूरी बनाएं और इसमें 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च के साथ बारीक कटे प्याज और शिमला मिर्च डालकर घोल बनाएं। तवे पर तेल लगाकर सेकें और चटनी के साथ सर्व करें।

पालक चीला (Spinach Chilla)

पालक में कैलोरी कम होती है, लेकिन इसमें मौजूद कुल कैलोरी का लगभग 50% हिस्सा प्रोटीन से आता है। इसलिए आप प्रोटीन के लिए पालक चीला भी बना सकती हैं। इसके लिए 1 कप पालक को ब्लैंच (blanch) करके प्यूरी बनाएं। इसमें 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च मिक्स करें। तवे पर तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेकें और चटनी के साथ खाएं।

पनीर चीला (Paneer Chilla)

पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा और आसान विकल्प है। इसके लिए 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च मिलाएं। तवे पर तेल लगाकर पकाएं और चटनी के साथ आनंद लें।

अंडा चीला (Egg Chilla)

प्रोटीन के लिए अंडा खाना सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। एग चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 अंडे फोड़कर अच्छे से फेंट लें। इसमें 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च मिलाएं। तवे पर तेल लगाकर सेकें और चटनी के साथ खाएं।

मशरूम चीला (Mushroom Chilla)

मशरूम प्रोटीन का एक बेहतरीन और कम कैलोरी वाला शाकाहारी स्रोत है। इसके लिए सबसे पहले 1 कप धुले हुए और बारीक कटे मशरूम लें। इसमें 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च मिलाकर घोल बनाएं। तवे पर तेल लगाकर पकाएं और चटनी के साथ सर्व करें।

ओट्स चीला (Oats Chilla)

ओट्स प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं। 100 ग्राम ओट्स में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में आप 1 कप रोल्ड ओट्स में 1/2 कप बेसन, 2 चम्मच सूजी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 कप दही, नमक, काली मिर्च, प्याज और शिमला मिर्च मिलाएं। तवे पर तेल लगाकर सेकें और चटनी या अचार के साथ खाएं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें