4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन से ज्यादा रिच हैं बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय, जानिए दोनों की नेटवर्थ में कितना है फर्क

Abhishek Bachchan Net Worth:बच्चन परिवार हमेशा से बॉलीवुड और लग्जरी लाइफस्टाइल का बड़ा नाम रहा है। हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों में से ज्यादा अमीर कौन है और उनकी कमाई का जरिया क्या है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Feb 04, 2026

Abhishek Bachchan latest news, Abhishek Bachchan personal life, Bollywood power couple net worth,

Abhishek vs Aishwarya net worth difference|फोटो सोर्स – Freepik aishwaryaraibachchan_arb/Instagram

Happy Birthday Abhishek Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और कमाई को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। 5 फरवरी 1976 को जन्मे अभिषेक कल 50 साल के होने वाले है, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ एक्टर तक सीमित नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी शानदार नेटवर्थ और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नेटवर्थ के मामले में दोनों के बीच कितना अंतर है और आखिर कौन ज्यादा रिच है।

अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ (Abhishek Bachchan Net Worth)

अगर अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 280 करोड़ रुपये के आसपास है। अभिषेक की आय का स्रोत सिर्फ फिल्में नहीं हैं। उन्होंने समय के साथ अपनी कमाई को अलग-अलग क्षेत्रों में फैलाया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होती गई।फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा, स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट से भी उन्हें अच्छी-खासी इनकम होती है।

अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर


अभिषेक बच्चन ने साल 2002 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही।इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, जिनमें कुछ चलीं और कई फ्लॉप भी रहीं। शुरुआती करियर में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।सोशल मीडिया पर भी कई बार उन्हें ट्रोल किया गया और यह कहा गया कि वह अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह सफल नहीं हो पाए।

ट्रोलिंग के जवाब में बिजनेस से बनाई पहचान

लगातार आलोचना के बावजूद अभिषेक बच्चन ने हार नहीं मानी। उन्होंने समझ लिया था कि सिर्फ एक्टिंग पर निर्भर रहना लंबे समय में सही नहीं है।इसी सोच के साथ उन्होंने बिजनेस और इनवेस्टमेंट की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।

स्पोर्ट्स में निवेश से किया बड़ा मुनाफा


अभिषेक बच्चन ने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी बड़ा दांव खेला। उनके पास कबड्डी और फुटबॉल टीम है।खास बात यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कबड्डी टीम से करीब 100 गुना तक का रिटर्न मिला है, जो उनकी सबसे सफल इनवेस्टमेंट में गिना जाता है।

रियल एस्टेट में मजबूत पकड़


स्पोर्ट्स के अलावा, अभिषेक बच्चन ने रियल एस्टेट सेक्टर में भी निवेश किया है।वह अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर इस फील्ड में उतरे और अब उनके पास अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी है।खबरों के मुताबिक, अयोध्या में भी अभिषेक की अच्छी-खासी संपत्ति है, जो उनकी नेटवर्थ में बड़ा योगदान देती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ (Aishwarya Rai Bachchan Net Worth)


लेट 2025 और शुरुआती 2026 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमानित नेटवर्थ करीब 900 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस आंकड़े के साथ वह भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं।ऐश्वर्या पिछले करीब 28 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिससे उनकी ग्लोबल पहचान बनी।फिल्मों के अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट ऐश्वर्या की कमाई का बड़ा जरिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक विज्ञापन के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।इसके साथ ही, उनके पास लक्जरी रियल एस्टेट और महंगी प्रॉपर्टी भी है, जो उनकी कुल संपत्ति को और मजबूत बनाती है।

ऐश्वर्या Vs अभिषेक किसकी नेटवर्थ ज्यादा?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर दोनों की संपत्ति की तुलना की जाए तो आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमानित नेटवर्थ करीब 900 करोड़ रुपये है, जबकि अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ लगभग 280 करोड़ रुपये मानी जाती है। इस लिहाज से देखा जाए तो दौलत के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से काफी आगे हैं।