AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Red and white Sevenraj : इंटरनेट पर एक शख्स को आप अक्सर लाल और सफेद कलर के ड्रेस में देखते होंगे। इनका नाम है सेवेनराज पर अनोखी लाइफस्टाइल (Sevenraj Unique Lifestyle) के कारण ये रेड एंड वाइट सेवेनराज के नाम से प्रसिद्ध हो गए। ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर में चर्चित हैं। ये इफ्फी 2025 (IFFI 2025) में शिरकत करने पहुंचे हैं। हमने इनसे मिलकर इनके रेड एंड वाइट लाइफस्टाइल के पीछे की कहानी (Sevenraj Story) को समझने की कोशिश की।
सेवनराज ने पत्रिका के रवि कुमार के साथ बातचीत में रेड एंड वाइट को लेकर कुछ खास बातें बताईं-
सेवेनराज ने बताया, मुझे अनोखी पर्सनैलिटी, सबसे अलग दिखने की चाहत रही है। बचपन से मैं ये बात सोचता था कि कैसे खुद को भीड़ से अलग रखूं। तब मेरे ध्यान में गांधी जी आए कि वो किस तरह से चश्मा, लाठी और धोती उनकी पहचान बन चुकी है। उसी तरह मैंने भी अपने लिए रेड एंड वाइट का ड्रेस कोड तय किया। मुझे लाल कलर से बहुत प्यार है और सफेद कलर शांति व धर्म से जुड़ा है। मैंने दोनों को मिलाकर अपने जीवन को अनोखा रंग दिया।
हमने देखा कि सेवेनराज की हर चीज लाल थी। जैसे- सनग्लास, ब्लेजर, स्नीकर्स, आईफोन, अंगूठी उनका बैग तक लाल रंग का था। वो बताते हैं कि मेरा घर भी रेड एंड वाइट है। घर के अंदर की चीजें भी उसी तरह से मिलेंगी। इतना ही ब्रश से लेकर कंघी तक भी लाल कलर के हैं। साथ ही कार आदि भी रेड कलर की ही हैं।
सेवेनराज कहते हैं, देखिए जब से मैंने ये कोड अपने जीवन में अपनाया है, मुझे दुनिया भरत में पहचान मिल रही है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी मेरा नाम दर्ज है। लोग मुझे देखते ही मिलने के लिए चले आते हैं और सेल्फी लेते हैं। मुझे इससे ज्यादा क्या चाहिए। मैं तो जीवन में यही सब चाहता था।
अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये सेवेनराज करते क्या हैं? वो बताते हैं, मैं रियल स्टेट के बिजनेस से आगे निकला। अब फिल्म की दुनिया में काम कर रहा हूं। ये फिल्म निर्माता और एक्टर भी हैं। साउथ की फिल्मों में खलनायक का रोल प्ले करते हैं। अभी कुछ और फिल्में आने वाली हैं। बता दें, रेड एंड व्हाइट सेवेनराज बेंगलुरु, कर्नाटक से हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
24 Nov 2025 07:44 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।