16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Collagen Boosting Foods for Skin: बढ़ती उम्र के साथ अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स, स्किन रहेगी टाइट

Collagen Boosting Foods for Skin: 30 की उम्र के बाद स्किन ढीली और बेजान लगने लगती है, लेकिन कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल कर आप इसे टाइट और जवां बनाए रख सकते हैं। जानिए ऐसे 5 कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में जो स्किन को अंदर से पोषण और खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Collagen Boosting Foods for Skin
Play video

Collagen Boosting Foods for Skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Collagen Boosting Foods for Skin: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे चेहरे की चमक कम होने लगती है और स्किन ढीली दिखने लगती है। अक्सर 30 की उम्र के बाद शरीर में कोलेजन नामक प्रोटीन धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक टाइट और जवां दिखे तो कुछ खास चीजें रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स शरीर में कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं और स्किन को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।

1. ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में अच्छी मात्रा में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं। ये सभी चीजें स्किन को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कोलेजन की मात्रा को संतुलित रखते हैं। खासकर बादाम स्किन को सॉफ्ट और टाइट बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना सुबह एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Ghee On Face At Night: बढ़ती उम्र से पहले झुर्रियों से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले लगाएं घी, चेहरे करेगा ग्लो

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियां शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचाती हैं। इनमें आयरन, विटामिन C और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो कोलेजन बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। ये सब्जियां स्किन को साफ रखती हैं और चेहरे पर नैचुरल चमक लाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना अपने थाली में एक कटोरी हरी सब्जी जरूर हो।

3. स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी

इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। यह कोलेजन बनने के लिए बहुत जरूरी है। ये फल शरीर में सूजन कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाते हैं। साथ ही ये चेहरे पर चमक, खूबसूरती भी लाते हैं। जब भी आपको समय मिले आप स्नैक्स में इन फलों को खाना शुरू कर दें। ये स्वाद में भी अच्छे होते हैं और सेहत के लिए भी।

4. खट्टे फल

संतरा, नींबू, आंवला और अमरूद जैसे फल सस्ते भी हैं और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी। इनमें मौजूद विटामिन C शरीर में कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है और झुर्रियों को रोकता है। रोजाना एक खट्टा फल खाने की आदत अपने डेली लाइफस्टाइल में शामिल करें। इससे आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी नहीं लगेगी।

5. लहसुन

लहसुन में सल्फर नामक तत्व पाया जाता है। यह कोलेजन को टूटने से बचाता है और स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद भी करता है। लहसुन का रोजाना सेवन शरीर को अंदर से साफ करता है और स्किन पर असर दिखने लगता है। अगर आप चाहें तो इसे दाल या सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!