7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Jun 07, 2026

‘ED-CBI भाजपा की गोद में,संविधान दोयम दर्जे पर पहुंच गया’, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान

Pramod Tiwari Latest News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ED-CBI भाजपा की गोद में है।

congress rajya sabha mp pramod tiwari big statement what did he say about ed and cbi lucknow

प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान। PC: IANS

Pramod Tiwari Latest News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक से पहले की राजनीतिक गतिविधियों और यूपी पुलिस के कामकाज को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्टकी हालिया टिप्पणियों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने BJP सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

'इंडिया' ब्लॉक की बैठक को लेकर क्या बोले

दिल्ली में प्रस्तावित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा, ''बैठक में शामिल होने वाले दलों और नेताओं की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। कल का इंतजार कीजिए। जो गठबंधन में शामिल होंगे और जो बैठक में आएंगे, उनकी जानकारी हम सकारात्मक रूप से मीडिया को देंगे।''

BJP पर निशाना साधते हुए क्या कहा?

BJP पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, " विपक्ष पर सवाल उठाने से पहले पार्टी को अपने अंदर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। आज बिहार को देख लीजिए, जहां मंत्री बनाए गए कुशवाहा जी के बेटे को छह महीने के भीतर MLC बनाने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। वहीं, लखनऊ में संजय निषाद एक एनकाउंटर को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि हिटलरशाही और तानाशाही चल रही है। BJP को दूसरों की ओर देखने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए।''

यूपी पुलिस के कामकाज को लेकर इलाहाबाद HC की हालिया टिप्पणियों के संबंध में प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह केवल यूपी पुलिस का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की संस्थाओं की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जस्टिस वोनिगद दिवाकर ने जो टिप्पणी की है, वह बेहद गंभीर है। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन करने के बाद की गई है।

आज ED की क्या स्थिति है…?

उन्होंने आगे कहा कि आज ED की क्या स्थिति है, यह सब देख रहे हैं। विपक्ष के नेताओं पर CBI,ED और आयकर विभाग की कार्रवाई होती है, लेकिन जैसे ही वही लोग भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ चल रही जांचों का मुद्दा पीछे छूट जाता है। संसद और राज्यसभा में ऐसे कई उदाहरण देखे जा सकते हैं। यह एक हकीकत और सच्चाई है।

'ED-CBI भाजपा की गोद में'

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को लेकर भी तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा और उससे BJP को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आज संविधान दोयम दर्जे पर पहुंच गया है और ED-CBI भाजपा की गोद में है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें