6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Jun 06, 2026

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 जून से शुरू: लेट होने पर नहीं मिलेगी एंट्री, देख लें रिपोर्टिंग टाइम और नए नियम

UP Police Constable Exam 2026: 8 जून से शुरू होने वाली यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के नियम जारी। जानिए केंद्र पर जाने से पहले समय, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ओएमआर शीट के नियम क्या- क्या हैं?

UP Police Recruitment Exam 2026, UP Constable Exam Guidelines

UP Police Constable Exam 2026 | फोटो सोर्स- patrika.com

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आगामी 8 जून से 10 जून तक होने जा रही है। परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है। अगर आप भी इस एग्जाम में बैठ रहे हैं तो इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि परीक्षा के दिन आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा का टाइम-टेबल और शिफ्ट की टाइमिंग

यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक तय किया गया है। भर्ती बोर्ड ने साफ कह दिया है कि लेट आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी कीमत पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। सुबह की शिफ्ट वाले छात्रों को सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच और दोपहर की शिफ्ट वाले छात्रों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे के बीच हर हाल में सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। जिन छात्रों का पहले बायोमेट्रिक या आधार वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उन्हें सेंटर पर थोड़े और समय पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सेंटर के नियम

परीक्षा केंद्र के अंदर जाने के लिए आपके पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही आपको अपना असली पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। पहचान पत्र के तौर पर आप अपना ओरिजिनल आधार कार्ड ला सकते हैं। यदि फॉर्म भरते समय आधार की जानकारी नहीं दी थी, तो पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसा कोई भी अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र जरूर लाएं। इसके अलावा, अगर आपका परीक्षा केंद्र घर से काफी दूर आ गया है, तो भी इसे बदला नहीं जा सकता है क्योंकि बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अलॉट किए गए सेंटर में अब कोई बदलाव नहीं होगा।

ऑफलाइन एग्जाम और निगेटिव मार्किंग के नियम

इस बार की परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी बल्कि पूरी तरह से पेपर-पेन मोड यानी ऑफलाइन कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब OMR शीट पर गोले बनाकर देने होंगे, जिसके लिए अपने साथ बढ़िया क्वालिटी का काला या नीला बॉल पेन लाना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, यानी गलत जवाब देने पर आपके नंबर नहीं कटेंगे। ऐसे में आप बिना किसी डर के ज्यादा से ज्यादा सवाल हल कर सकते हैं। साथ ही, यह प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपा होगा, जिससे छात्र अपनी सहूलियत के हिसाब से सवाल पढ़ सकेंगे।

बायोमेट्रिक जांच और पाबंदियां

नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत हर छात्र की बायोमेट्रिक जांच की जाएगी और अंगूठे का निशान व फोटो मैच किया जाएगा। परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, कागज या किताबें ले जाना पूरी तरह से मना है। उम्मीदवार सिर्फ अपना एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और पेन ही अंदर ले जा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपका पेपर समय से पहले पूरा हो जाता है, तो भी परीक्षा खत्म होने से पहले किसी को भी क्लासरूम से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है या परीक्षा से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो वे भर्ती बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा मदद के लिए helpdeskupcons2025@gmail.com पर ईमेल भी किया जा सकता है। नवीनतम और सटीक अपडेट्स के लिए उम्मीदवार समय-समय पर भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को भी चेक करते रहें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें