11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Budget 2026: यूपी बजट में लड़कियों के लिए स्कूटी तो लड़कों को मिला खास तोहफा! योगी सरकार का बड़ा एलान

UP Budget 2026: योगी सरकार 2.O का आखिरी बड़ा बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से पेश किया। इस बजट के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 11, 2026

up budget 2026 girls got scooties and boys got a special gift live updates

UP Budget 2026: यूपी बजट में लड़कियों के लिए स्कूटी तो लड़कों को मिला खास तोहफा!

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 10वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बड़े एलान किए गए हैं।

UP Budget 2026 live Hindi Updates: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजाना

बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजाना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 400 करोड़ रुपयों का प्रावधान है।

Uttar Pradesh Budget 2026 live Hindi Updates: मेधावी छात्रों के लिए टैबलेट योजना

इसके अलावा मेधावी छात्रों के लिए टैबलेट योजना का उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को 40 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन्स को भी इसमें शामिल किया गया है। जिसका प्रावधान 2374 करोड़ रुपये का है।

UP Budget 2026 Hindi Update: AI हब के लिए 225 करोड़ रुपयों का आवंटन

बेटियों की शादी के लिए सहायता: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या संबंधित योजनाओं के तहत सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1लाख रुपये करना महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को जोड़ने का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि AI हब के लिए 225 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। इस बार बजट में पिछले साल की तुलना में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा कि 2815 मेगा वॉट सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा प्लाई ओवर के लिए 1500 करोड़ का आवंटन हुआ है। इसके अलावा 34 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन सड़क परियोजनाओं के लिए किया गया है।

-यूपी में दवाईयां सस्ती होंगी

-स्कूटी के लिए लड़कियों को 400 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

-महिलाओं के लिए अलग प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे।

-यूपी में लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा।

-AI योजनाओं के लिए 225 करोड़।

-जेवर एयरपोर्ट के लिए 5 करोड़ का रनवे का ऐलान।

-लड़कियों को शादी के लिए 1 लाख मिलेंगे।

-सड़क परियोजनाओं के लिए 34 हजार करोड़।

-यूपी IT हब बनेगा।