
UP Budget 2026: बजट से पहले केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान। फोटो सोर्स-ANI
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश बजट 2026 वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे। इससे पहले यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेताओं ने बड़ी बात कही।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''जनता की उम्मीदों पर गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, अन्नदाताओं को सामर्थ्यवान और विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज का यह बजट ऐतिहासिक होगा, महत्वपूर्ण होगा। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा… विपक्ष सत्ता वियोग में विचलित है… 2027 तो बहुत निकट है लेकिन 2047 तक भी न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और न देश में कांग्रेस आएगी…"
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, '' आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है, भाजपा समर्पण दिवस के रूप में यह दिन मनाती है… पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानव दर्शन, अंत्योदय की सोच के तहत गरीबों की सेवा करती है। आने वाला बजट ऐतिहासिक होगा, गरीब के लिए, गांव के लिए होगा। आदिवासी, गरीब, पढ़े-लिखे लोगों, सभी के लिए होगा।"
वहीं BJP नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, ''आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, हमारी पार्टी ने हमेशा आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया है और उसी समर्पण के भाव के साथ हमारी सरकारें काम कर रही हैं। बजट महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित होगा। उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 वर्षों में जो विकास की यात्रा बढ़ाई है उसे प्रदर्शित करने वाला बजट होगा और जो जनता की अपेक्षाएं हैं वह निश्चित रूप से इस बजट में पूरी होंगी।"
संबंधित विषय:
Published on:
11 Feb 2026 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
