11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Budget 2026 : बजट में MBBS की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, 12,800 हो गई संख्या

UP Budget 2026 : योगी सरकार आज अपना 10वां बजट पेश कर रही है। यह बजट पिछले बजट की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष फोकस किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

14 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का यूपी बजट में प्रावधान, PC- IANS

लखनऊ : योगी सरकार आज अपना 10वां बजट पेश कर रही है। यूपी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट 9 लाख 12 हजार करोड़ का पेश किया। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खास फोकस किया गया। यह बजट पिछले बजट की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है।

चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 37,956 करोड़ रुपए बजट में रखा गया। यह पिछले साल के बजट के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए लगभग 8,641 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

बजट में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव

चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और संचालन के लिए 1,023 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कैंसर संस्थान, लखनऊ के लिए 315 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

MBBS की सीटें बढ़कर 12,800 की गईं

सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें की सीटों को बढ़ाया गया है। अब इन सीटों को बढ़ाकर 12,800 कर दिया गया है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें 2017 में 4,540 थीं। इसी तरह पीजी सीटों की संख्या 2017 में 1,221 थी, जो अब बढ़कर 4,995 हो गई है।

49.22 लाख परिवारों को मिल रहा आयुष्मान का लाभ

आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 49.22 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है। इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए लगभग 8,641 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।