11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Budget 2026: यूपी बजट 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री का बड़ा बयान, सुरेश खन्ना ने खोला राज!

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट 2026 को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 11, 2026

बजट 2026 पर सरकार का बड़ा संदेश

बजट 2026 पर सरकार का बड़ा संदेश

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज बजट 2026 के बारे में महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का फोकस शुरू से ही आम लोगों पर रहा है। इस बजट में भी हर वर्ग के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। चाहे वह महिलाएं हों, युवा हों, किसान हों, छात्र हों, मजदूर वर्ग हो या पिछड़े और कमजोर तबके के लोग हों- सबके लिए इस बजट में कुछ न कुछ खास है। सरकार का मकसद है कि राज्य का हर व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसका जीवन बेहतर बने।

महिलाओं और युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

वित्त मंत्री ने खास तौर पर महिलाओं और युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही है और इस बजट में इन्हें और मजबूत किया जाएगा। वहीं युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और खेलकूद के क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि यूपी के युवा आत्मनिर्भर बनें और देश-प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएं।

किसानों और मजदूरों का भी पूरा ख्याल

सुरेश खन्ना ने कहा कि किसान हमेशा से सरकार की प्राथमिकता रहे हैं। इस बजट में भी कृषि, सिंचाई, बीज, खाद और किसान कल्याण की योजनाओं पर अच्छा खासा ध्यान दिया गया है। साथ ही मजदूर वर्ग के लिए भी बेहतर सुविधाएं, न्यूनतम मजदूरी में सुधार और सामाजिक सुरक्षा की बात कही गई है। पिछड़े वर्गों और कमजोर तबकों के लिए भी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मदद की योजनाओं को और बढ़ाया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

वित्त मंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उनके पास कोई रचनात्मक सुझाव या नई सोच नहीं दिखती। वे सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध करते हैं। सरकार जो भी काम कर रही है, उसकी तारीफ करने के बजाय वे नकारात्मक बातें ही करते हैं। सुरेश खन्ना का कहना है कि योगी सरकार विकास और जनकल्याण के रास्ते पर चल रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति करने में लगा हुआ है।

बजट का संदेश-सबका साथ और सबका विकास

सरकार का दावा है कि यह बजट न सिर्फ आंकड़ों का खेल है, बल्कि असल में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का एक बड़ा कदम है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बजट लोगों के बीच सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। अब देखना है कि क्या यह बजट सबका साथ और सबका विकास को भेद पाएगा।