
उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा का केंद्र बने BJP विधायक बृजभूषण राजपूत
Mahoba BJP MLA Brijbhushan Rajput News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है उनका एक बयान और कुछ ऐसे कदम, जिन पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस हो रही है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी बात कही है।
पूरा मामला महोबा जिले से जुड़ा है। यहां हर घर नल योजना के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी काम के दौरान कई गांवों की सड़कें और रास्ते खराब हो गए। स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर विधायक बृजभूषण राजपूत ने खुलकर नाराजगी जाहिर की।
बीते दिनों जब उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा पहुंचे, तो चरखारी विधायक ने उनका काफिला रोककर अपनी बात रखी। विधायक का कहना था कि योजना अच्छी है, लेकिन काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। गांवों के रास्ते खराब हो गए हैं और उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ और माहौल गर्म हो गया।
अब इसी मुद्दे से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके बयान को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे जनता की आवाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे पार्टी के भीतर असहमति के तौर पर देख रहे हैं।
बृजभूषण राजपूत भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और चरखारी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और स्थानीय मुद्दों को खुलकर उठाने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे अधिकारियों और मंत्रियों के सामने जनता की समस्याएं रखने से पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि वे कई बार चर्चा में आ जाते हैं।
इस पूरे घटना के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं बीजेपी के अंदर भी इस पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर पार्टी और सरकार क्या रुख अपनाती है।
Updated on:
05 Feb 2026 01:46 pm
Published on:
05 Feb 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
