
Mau News' घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर होलीपुर गांव में रविवार की दोपहर में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने जा रहे सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ अरविंद राजभर के पहुंचते ही फोर लेन सड़क पर जाम हटाने की बात को लेकर कार्यक्रम के आयोजक एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा सहित कई लोगों को बाइक सवार युवकों ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान मारपीट में एक बाइक भी मौके पर छूट गई।इस संबंध में पुलिस ग्राम प्रधान एवं कार्यक्रम के आयोजक रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर होलीपुर गांव में रविवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा की देखरेख में आयोजित था। जिसके मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्य मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही थे कि उनके आगमन के कारण मौके पर भीड़ हो गई। उसी समय पकड़ी मोड़ की तरफ से चार से पांच बाईक पर तीन-तीन सवार युवक आए और आपसी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस मारपीट में कार्यक्रम के आयोजक एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा सहित कई लोग घायल हो गए। इस दौरान युवकों की एक बाइक भी मौके पर छूट गई। इस संबंध में पुलिस कार्यक्रम के आयोजक एवं वर्तमान ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर उर्फ लारा की तहरीर पर चार से पांच बाईकों पर सवार तीन-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रविवार की रात्रि में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Published on:
10 Feb 2026 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
