10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: एटीएम मशीन में ग्लू लगाकर कार्ड फंसाने वाला अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

Mau News: जनपद मऊ में एटीएम मशीन में ग्लू लगाकर लोगों के एटीएम कार्ड फंसाने और फिर धोखाधड़ी कर उनके खातों से रुपये निकालने वाले एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का मऊ पुलिस ने सफल अनावरण किया है। साइबर क्राइम थाना मऊ की टीम ने इस गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 10, 2026


Mau News: जनपद मऊ में एटीएम मशीन में ग्लू लगाकर लोगों के एटीएम कार्ड फंसाने और फिर धोखाधड़ी कर उनके खातों से रुपये निकालने वाले एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का मऊ पुलिस ने सफल अनावरण किया है। साइबर क्राइम थाना मऊ की टीम ने इस गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत एवं प्रभारी साइबर क्राइम थाना श्री शैलेश सिंह के मार्गदर्शन में हासिल की गई।

महिला ने दर्ज कराया शिकायत तो हुआ खुलासा


पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि भीटी चौराहे स्थित एटीएम मशीन में लेनदेन के दौरान उनका कार्ड फंस गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद ठगों ने सहायता का झांसा देकर पीड़िता का पिन कोड प्राप्त कर लिया और कुछ ही मिनटों में उनके खाते से 20,500 रुपये निकाल लिए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यही गिरोह इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते हुए जनपद बलिया में भी सक्रिय था, जहां लगभग 1.95 लाख रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने गिरोह की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।


गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और अन्य जनपदों में भी इनके द्वारा की गई ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का प्रयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सहायता न लें।