7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के साथ पार्टी में शामिल हुआ सिपाही… तभी आ गई पत्नी की वीडियो कॉल, नाराज प्रेमिका ने खुद को मारी गोली

प्रेमी और प्रेमिका एक पार्टी में शामिल होने गए थे। अचानक प्रेमी के पत्नी का वीडियो कॉल आ गया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने सिपाही प्रेमी के पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। प्रेम प्रसंग में खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

Feb 07, 2026

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में गुरुवार रात चली पार्टी अचानक मातम में बदल गई। प्रेम संबंधों के तनाव और एक फोन कॉल ने हालात ऐसे बिगाड़े कि एक युवती ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जबकि एक पुलिसकर्मी हिरासत में है।

घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी की है। गुरुवार रात टावर नंबर-7 के एक किराये के फ्लैट में दोस्तों की पार्टी चल रही थी। हंसी-मजाक और संगीत के बीच किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही घंटों में वहां अफरा-तफरी मच जाएगी।
पार्टी में शामिल युवती मेरठ की रहने वाली है। और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। वह टेकजोन-4 की एक सोसाइटी में रहती थी। और पिछले पांच साल से दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल के संपर्क में थी। बीते करीब पांच महीनों से दोनों साथ रह रहे थे। युवती का आरोप था कि आशीष ने उससे शादी का वादा किया था। जबकि आशीष का अपनी पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

एक फोन कॉल के बाद बिगड़े हालात, प्रेमिका ने खुद को मारी गोली

बताया गया कि रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान आशीष के मोबाइल पर उसकी पत्नी की वीडियो कॉल आई। युवती ने इसका विरोध किया। और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ।

कमरे गई में गई पिस्टल उठाकर खुद को मारी गोली

करीब एक बजे रात युवती उस कमरे में चली गई। जहां आशीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल समेत तीन हथियार मेज पर रखे थे। आरोप है कि युवती ने पिस्टल उठाई और अपनी कनपटी पर गोली चला ली। गोली सिर को आर-पार कर गई और वह वहीं गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। घबराए आशीष ने पहले मामले को छिपाने की कोशिश की और युवती को कार से निजी अस्पताल ले गया। वहां उसने इसे सड़क हादसा बताया और युवती का नाम भी बदलकर दर्ज कराया। डॉक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में युवती का चल रहा इलाज, हालत काफी नाजुक

पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल युवती वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।