7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 रुपये वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती ने कहा- काट लूंगा गर्दन..’, महिला ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Shadab Jakati News:10 रुपये वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर यूट्यूबर ने पहली बार खुलकर बोला है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anuj Singh

Feb 07, 2026

10 rupay ka biscuit kitne ka hai ji fame shadab jakati accused of exploitation assault threats meerut

शादाब जकाती पर गंभीर आरोप

Shadab Jakati Latest Video:मेरठ के इंचौली में रहने वाले 10 रुपये वाला बिस्कुट फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला काफी चर्चा में है। महिला ने शादाब, उनकी पत्नी और बेटे पर पुलिस में शिकायत की है। इंचौली पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद शादाब ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया है।

महिला के आरोप क्या हैं?

महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला का कहना है कि शादाब ने उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा। उसने आरोप लगाया कि उसे जबरन घर के काम करवाए गए, मानसिक रूप से परेशान किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ रिपोर्ट्स में रेप जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। महिला ने बताया कि वह शादाब के साथ रील और वीडियो बनाने का काम करती थी। पुलिस ने इस शिकायत पर शादाब जकाती, उनकी पत्नी साजिया और बेटे यजीम के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अभी चल रही है।

शादाब जकाती का पक्ष क्या है?

केस दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने पहली बार करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। शादाब ने कहा कि यह महिला एक दिन उनके पास आई थी। उसने बताया कि वह मजदूरी करती है, आर्थिक हालत कमजोर है और एक बच्चा है। वह पढ़ाई नहीं करा पा रही थी। शादाब ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के महिला के बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस दी, कोर्स करवाया। कई बार राशन और नगद पैसे भी दिए। महिला ने उनकी कई वीडियो में काम भी किया। कई लोग इसकी गवाही दे सकते हैं।

शादाब ने कसम खाकर कहा कि मैंने उस औरत को छुआ तक नहीं है। मेरे घर में कैमरे लगे हैं। बंधक बनाने की बात तो बहुत दूर है। घर में 10 लोग रहते हैं। कैमरे की फुटेज चेक की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऊपर वाला सब देख रहा है। अगर जांच में उनके खिलाफ एक भी सबूत मिला तो वे अपनी गर्दन काटने को तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

क्या होगा आगे?

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। जांच के बाद ही सच सामने आएगा। अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लोग इस खबर पर अपनी राय दे रहे हैं।