1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में दरोगा की मौत, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे उप निरीक्षक की जान चली गई। बाइक से जांच के लिए निकलते समय आमने-सामने की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वाराणसी में उनका निधन हो गया।

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार अपराह्न एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पुलिस विभाग को गहरे शोक में डुबो दिया। लालगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे खोमर मैना गांव के पास हुई। जब वह अपनी ड्यूटी से संबंधित जांच के लिए बाइक से पचोखर गांव की ओर जा रहे थे।

वाराणसी के ट्रामा सेंटर में हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में सामने से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उप निरीक्षक सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक टाइगर कोल और दिव्यांशू कोल भी घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उप निरीक्षक सुनील यादव की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पहले मिर्जापुर जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाजीपुर जिले के रहने वाले सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मिर्जापुर में तैनात थे

दिवंगत उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव की उम्र 32 वर्ष थी। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के नुसरतपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।

हादसे की पुलिस ने शुरू की जांच

लालगंज के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सुनील कुमार यादव बीते चार महीनों से लालगंज थाने में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह आईजीआरएस से संबंधित एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में क्षेत्र में जा रहे थे। तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।