7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा…गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत

मिर्जापुर में बुधवार की शाम प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार फुफेरे भाइयों को रौंद दिया, इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, mirzapur,

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

मिर्जापुर जिले में बुधवार की शाम जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गाँव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने उन्हें पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव के मुराजपुर मजरा में रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन को कुशहां मोड़ के पास खड़ा कर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया कंवरिया गाँव निवासी चंद्रेश कुमार पुत्र अवध राज और नीबी लेड़ियारी गाँव निवासी मंतोष बिंद पुत्र मंगला प्रसाद के रूप में हुई है।

मंतोष, चंद्रेश दोनो फुफेरे थे। दोनों जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गाँव के मुराजपुर मजरा में अपनी रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे थे। सुमतिया गाँव के सामने प्रयागराज की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

SO जिगिना संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक को कुशहां मोड़ के पास खड़ा कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।