10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात, बंद कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ बहन… भाइयों को लगी भनक, फावड़े से कर दिया कत्ल

Crime News: मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों से नाराज भाइयों ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की फावड़े से हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
भाइयों ने बहन और प्रेमी को फावड़े से मार डाला

भाइयों ने बहन और प्रेमी को फावड़े से मार डाला

Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात को भाईयों ने अपनी बहन को बंद कमरे में पकड़ लिया, जिसके उनका कत्ल कर दिया और नदी के पास दोनों की लाशों को नदी के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। इस केस के बाद एक बार फिर ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में अलग-अलग समुदायों से जुड़े युवक अरमान और युवती काजल के प्रेम संबंधों के कारण परिवार ने दोनों की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के तीन दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेम संबंध और हत्या की रात

काजल और अरमान पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। काजल पढ़ाई के साथ प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी। रविवार की रात अरमान काजल से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां काजल के परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। गुस्से में आकर युवती के दो भाइयों ने फावड़े से दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले अरमान को मारा, फिर काजल को भी उसी तरह मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को गांव से दूर गागन नदी के किनारे नीम करोली बाबा आश्रम के पास ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

तीन दिन बाद पुलिस को मिला सुराग

तीन दिनों तक दोनों लापता रहे। आखिरकार युवक अरमान के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच में काजल के भाइयों पर शक हुआ। सख्त पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गागन नदी किनारे से दोनों शव बरामद किए। मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई। दोनों परिचित थे। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत का सटीक कारण पता चले।

गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद गांव में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है। पीएसी की टीम भी मौके पर है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। यह मामला समाज में ऑनर किलिंग जैसी कुरीतियों पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है।